Punjab में हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बढ़ते अपराधों और सामाजिक असुरक्षा की घटनाओं को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। राज्य भर में विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अवैध गतिविधियों जैसे नशा तस्करी, हथियारों की तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू किया है। कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है और कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ भी हुआ है। पुलिस ने शहरों और ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ा दी…
Author: Today Junoon
गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के दावों पर कटाक्ष किया, कहा कि यह वृद्धि भारत में नहीं, बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान में हुई है। ‘भारत में नहीं पाकिस्तान में बढ़ी हैं कीमतें’ शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि ”खाड़ी युद्ध के कारण भारत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं।” शाह ने चुटकी लेते हुए कहा,”वह सही हैं। पेट्रोल की कीमत 458 रुपये है, जबकि डीजल 520 रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन राहुल बाबा, यह भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में हुआ है।”
अलास्का : प्रकृति से अगाध प्रेम और जंगली जानवरों पर हद से ज्यादा भरोसा करना एक इंसान को कितना भारी पड़ सकता है, इसकी रूह कंपा देने वाली मिसाल अलास्का से सामने आई है। एक मशहूर वाइल्डलाइफ एडवेंचरर और उनकी गर्लफ्रेंड को शायद इस बात का रत्ती भर भी अंदाजा नहीं था कि मौत एक खूंखार ग्रिजली भालू के रूप में उनके टेंट के बाहर खड़ी है। साल 2023 में घटी इस खौफनाक घटना की अब कुछ ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारियां और ऑडियो सामने आई हैं, जिसे सुनकर पुलिस और जांचकर्ताओं की भी रूह कांप गई। 13…
नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर के शहरों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार दोनों ही दिनों के लिए तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच मंगलवार सुबह-सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। नोएडा में हल्की बूंदाबांदी से ऑफिस जाने वाले लोग भीगते दिखे तो वहीं फरीदाबाद में भी बूंदाबांदी के बीच बच्चे स्कूल जाते नजर आए। तेज हवा चलने की संभावना दोनों दिन न केवल बादल छाए रहेंगे बल्कि…
नई दिल्ली : मंदिरों में घड़ी की सुई की दिशा में यानी क्लॉकवाइज प्रदक्षिणा या परिक्रमा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसे सिर्फ धार्मिक रीति नहीं बल्कि वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंदिर का गर्भगृह एक शक्तिशाली ऊर्जा केंद्र होता है। मंदिर में क्लॉकवाइज प्रदक्षिणा करना केवल रिवाज नहीं है बल्कि यह पृथ्वी की प्राकृतिक ऊर्जा दिशा के साथ तालमेल बिठाने का वैज्ञानिक तरीका है। सही तरीके से की गई प्रदक्षिणा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनाती है। क्लॉकवाइज परिक्रमा करने से व्यक्ति को शांति और…
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने करोड़ों खाताधारकों की सुविधा के लिए पिछले साल ईपीएफओ 3.0 की शुरुआकी थी। इसका मुख्य उद्देश्य रिटायरमेंट फंड बॉडी के डिजिटल सिस्टम को पूरी तरह से आधुनिक और आसान बनाना है। उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2026 के मध्य तक यह नया सिस्टम पूरी तरह से लागू हो जाएगा। इसके तहत पीएफ खाताधारकों को कई बेहतरीन और परेशानी मुक्त सुविधाएं मिलने जा रही हैं, जिनमें से सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित सुविधा यूपीआई और एटीएम के जरिए पीएफ फंड की निकासी करना है। ईपीएफओ 3.0 से खत्म होंगे दफ्तरों के…
कोलकाता – इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में सोमवार को कोलकाता के इडन गार्डेन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में केकेआर को युजवेंद्र चहल से बचकर रहना होगा। केकेआर की आईपीएल की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर है। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर 2 अंक लेने के इरादे से उतरेगी। केकेआर के इस मिशन में पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर चहल बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। युजवेंद्र…
मुंबई : मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। जब भी उनका कोई लाइव कॉन्सर्ट होता है, तो हजारों की भीड़ का उमड़ना तय होता है। लेकिन मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में 28 मार्च को हुए हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट ने एक नया और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कॉन्सर्ट में भारी अव्यवस्था और नियमों की धज्जियां उड़ने के बाद पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान अवैध तरीके से लेजर लाइट का इस्तेमाल करने के मामले में…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईस्टर पर केरल के ईसाई समुदाय से भाजपा-राजग का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने का समय आ गया है, जो केरल के भविष्य को सुधारेगी। शाह ने कहा कि आगामी केरलम विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं है, बल्कि राज्य के भविष्य को सुधारने के लिए हैं और अब राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले मोर्चे की सरकार बनाने का समय आ गया है।
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सीमा के अंदर घुसकर अपने एक पायलट को सुरक्षित बाहर निकालने का बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए अपनी पीठ थपथपाई है, लेकिन दूसरी तरफ ईरान ने इस पूरे मामले को लेकर एक अलग ही कहानी पेश की है। ईरान का दावा है कि पायलट को बचाने के इस अभियान के दौरान उसने अमेरिका के कई विमानों और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराया है। इस जबरदस्त दावे और पलटवार ने पश्चिमी एशिया में पहले से ही सुलग रहे तनाव को एक भयानक मोड़ दे दिया…
