चंडीगढ़। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में जासूसी नेटवर्क को तेजी से सक्रिय किया। सीमा से सटे इलाकों, सैन्य ठिकानों, एयरबेस और सेना की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक, इंटरनेट मीडिया और लोकल मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मई 2025 से मार्च 2026 तक देशभर में 457 पाकिस्तानी जासूसों और उनसे जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की गई। इनमें कई मामलों में शुरुआती इनपुट पंजाब पुलिस ने दिए।
