नई दिल्ली। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी की हैदराबाद स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई है। उनकी घरेलू सहायिका की मदद से एक नेपाली गिरोह ने इस लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय तनूजा का शव पाश जुबली हिल्स स्थित प्रशासन नगर कालोनी के उनके तीन मंजिला आवास की पहली मंजिल पर मिला। पीडि़त महिला के मुंह में नोटों का बंडल ठूंसकर गला घोंटकर उन्हें मारा गया है।

