नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) रिलीज के बाद से ही कमाई से इतिहास रच रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को भी टक्कर दे रही है।

1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राजा शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका रितेश देशमुख ने निभाई है। फिल्म की कहानी और किरदारों को क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिली हैं। साथ ही फिल्म को दर्शकों ने भी खूब प्यार दिया है जो फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से साफ जाहिर है।
