नई दिल्ली। दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण अनुकुल अंतिम संस्कार को बढ़ावा देने के लिए जून से इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित शवदाह निश्शुल्क कर देगा। इसके लिए एमसीडी ने पूर्व में ही प्रस्ताव पारित कर दिया है।

निगम के अनुसार 33 श्मशान घाटों व शवदाह गृहों के संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है। जून में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और सीएनजी आधारित अंतिम संस्कार निश्शुल्क शुरू हो जाएगा।
निगम अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसलिए शुरुआती तौर पर दो वर्ष के लिए यह सेवा दी जाएगी। हालांकि इलेक्ट्रिक और सीएनजी शवदाह संचालन की मशीनों पर मरम्मत के आने वाले खर्च के लिए एमसीडी प्रति संस्कार एनजीओं को 500 रुपये की मदद देगी।
