महेंद्रगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सूखे पाले और बर्फीली हवाओं के कारण सब्जियों की फसल को नुकसान का अंदेशा है। नारनौल हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। मौसम विभाग ने शीतलहर, शीत दिवस और घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, और अगले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहने की संभावना है। बर्फीली हवाओं के बीच जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी नारनौल जिला इन दिनों बर्फीली उत्तरी हवाओं की चपेट में है, जिससे दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से…
Author: Today Junoon
12 जनवरी से ट्रेन टिकट बुकिंग (Train Ticket Booking New Rule) के नए नियम लागू हो गए हैं। अब आधार से वेरिफाइड IRCTC यूजर्स एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खुलने वाले दिन आधी रात तक टिकट बुक कर सकेंगे। यह बदलाव यात्रियों के लिए फायदेमंद है, जिससे ई-टिकटिंग सिस्टम का दुरुपयोग रोकने में मदद मिलेगी। PRS काउंटरों पर बुकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। PRS काउंटरों पर टिकट बुक करने का तरीका IRCTC ने कहा है कि 12 जनवरी 2026 से सिर्फ आधार से वेरिफाइड यूजर्स को ही एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के पहले दिन जनरल रिजर्व्ड टिकट बुक करने की इजाजत होगी।…
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लाइमलाइट से दूर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। हाल ही में कपल की बेटी पांच साल की हो गई और इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला एक पोस्ट शेयर किया है। अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर भी कम एक्टिव हैं। वह अपने बच्चों को भी लाइमलाइट से दूर रखती हैं और उनकी फोटोज शेयर करने से बचती हैं। हालांकि, कभी-कभार वह अपनी फीलिंग्स शेयर करने से नहीं हिचकिचाती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) के जन्मदिन…
Virat Kohli Statement: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने को बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के दौरान दर्शकों के जबरदस्त उत्साह पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शानदार 93 रनों की पारी खेलने के बाद कोहली ने कहा कि फैंस का यह क्रेज बिल्कुल वैसा ही है जैसा एमएस धोनी के लिए आईपीएल में CSK के मैचों के दौरान देखा जाता है। उन्होंने इसे एक ‘अनोखी समस्या’ बताया। Virat Kohli के लिए फैंस की दीवानगी बनी सिरदर्द! दरअसल, जब वडोदरा के बड़ौदा के बीसीए (BCA) स्टेडियम में रोहित शर्मा आउट हुए तो कोहली को बैटिंग के लिए मैदान पर आता…
नई दिल्ली। महायुति ने महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव (BMC) के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस चुनाव में भाजपा- एकनाथ शिंदे की शिवसेना-भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) साथ चुनाव लड़ने वाले हैं। बीएमसी चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। महायुति ने जारी किया घोषणापत्र महायुति के इस घोषणापत्र में परिवहन और महिलाओं की सुरक्षा प्रमुख मुद्दे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बीईएसटी) के बेड़े को लगभग 5,000 बसों से बढ़ाकर 10,000 करना है।…
नई दिल्ली। यत्र गंगा च यमुना। यत्र प्राची सरस्वती। यत्र सोमेश्वरो देवः तत्र माममृतं कृधी। इन्द्रायेन्दो परिस्त्रव॥ अर्थात.. जहां गंगा और यमुना की धाराएं बहती हैं, जहां अदृश्य रूप से सरस्वती का प्रवाह आज भी चेतना को स्पर्श करता है और जहां स्वयं देवों के देव महादेव (स्वामी सोमेश्वर) विराजमान हैं- वह स्थान केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि भारतीय आत्मा का आद्य केंद्र है। हे प्रभु! इस पवित्र स्थान पर अमृत्व प्रदान करें। इस श्लोक के मायने अत्यंत गहरे और दूरगामी हैं। यह श्लोक इस बात का भी सबूत है कि सोमनाथ मंदिर मानव इतिहास, लिखित स्मृतियों और सत्ता-परिवर्तनों से…
ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर घालीबाफ ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमला किया, तो इजरायल और अमेरिकी सैन्य ठिकाने ईरान के लिए वैध निशाना होंगे। यह बयान ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सख्त टिप्पणियों के बीच आया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और अमेरिका की तरफ से सख्त बयानबाजी हो रही है। ईरान की संसद में बोलते हुए स्पीकर मोहम्मद…
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने वाहन लोन धोखाधड़ी में शामिल एक सिंडिकेट के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जाली आधार, पैन कार्ड और आईटीआर दस्तावेजों का उपयोग कर बैंक से लोन लेते थे, फिर वाहन खरीदकर उन्हें बेच देते थे। जानबूझकर लोन चुकाने में डिफ़ॉल्ट करते थे। पुलिस ने पांच लग्जरी वाहन बरामद किए हैं और मामले की जांच जारी है। आरोपितों ने वाहन लोन लेने के लिए पहले अलग-अलग नामों से जाली आधार कार्ड व पैन कार्ड बनवाया फिर उन्हीं नामों से आइटीआर भरने के भी जाली दस्तावेज बनवाए और जाली दस्तावेज के आधार पर पांच…
प्रधानमंत्री मोदी गीर सोमनाथ पहुंचे और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए। उन्होंने रोड शो किया, ओमकार मंत्रोच्चार में हिस्सा लिया और मंदिर के इतिहास पर आधारित 3000 ड्रोन का शानदार शो देखा। मोदी ने एक्स पर सोमनाथ को सभ्यता के साहस का प्रतीक बताया। वे रविवार को शौर्य यात्रा में शामिल होंगे और बाद में जर्मन चांसलर के साथ पतंग उत्सव का उद्घाटन करेंगे। मोदी मंदिर परिसर में आयोजित ओमकार मंत्रोच्चार में शामिल हुए और उन्होंने सोमनाथ का इतिहास बताने वाला ड्रोन शो भी देखा। लगभग 3,000 ड्रोन का इस्तेमाल मंदिर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं को पुन: प्रस्तुत करने…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश से ड्रग्स के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए 31 मार्च से तीन साल के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की घोषणा की। नारको-कोआर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की 9वीं शीर्ष स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस सामूहिक अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री द्वारा घोषित तिथि के अनुसार, नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उनके द्वारा निर्धारित समय सीमा 31 मार्च के तुरंत बाद शुरू किया जाएगा।…
