गुरदासपुर। गुरदासपुर के थाना काहनूवान में पड़ते गांव नैनेकोट में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भाई व भाभी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। जिसके बाद आरोपित खुद ही जाकर थाना काहनूवान में पेश हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी का दावा है कि उन्होंने आरोपित को खुद काबू किया है।

जानकारी के मुताबिक गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुञ हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे। लेकिन अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब दो साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ गए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे।
नौ एकड़ जमीन को लेकर चल रहा था झगड़ा
जबकि तीसरा भाई तरसेम सिंह अभी टाटा नगर में ही है। दोनों भाईयों में पिछले कुछ समय से गांव में स्थित नौ एकड़ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी बीच मंगलवार की देर शाम करीब आठ-साढ़े आठ बजे अजायब सिंह अपनी पत्नी कमल कौर के साथ गांव में ही सैर कर रहा था। कुछ देर बाद कमल कौर अपने घर आ गई।
