नोएडा। घर खरीदारों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और सरकारी कर्मचारियों की ओर से आपराधिक कदाचार से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हासिल हुई है। रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी लाजिक्स सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड समेत उसके निदेशकों, सरकारी कर्मचारियों, आइसीआइसीआइ-एचडीएफसी बैंक अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
इसमें ग्रुप हाउसिंग परियोजना में वित्तीय संस्थानों और निर्दोष घर खरीदारों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने की आपराधिक साजिश में कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में सीबीआइ 50 मामलों की जांच कर रही है।

