नई दिल्ली। Australia Womens’ T20 World Cup Squad Announced: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इंग्लैंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिए सोफी मोलिनक्स टीम का नेतृत्व करेंगी।
सबसे चौंकाने वाला फैसला छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम में ये हुआ है कि प्रमुख पेसर डार्सी ब्राउन (Darcie Brown star player dropped) को टीम से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह 20 साल (20 year old Luci Hamilton to Debut) की तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को उनके पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया है।

