Author: Today Junoon

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित तालाटांड भूइंया टोली निवासी कमल किशोर महतो (35) का शव मंगलवार सुबह घर के समीप पहाड़ी पर फंदे से झूलता मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक कमल किशोर महतो, प्रभु महतो के पुत्र थे और भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), बेंगलुरु में अभियंता के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ 19 अप्रैल को गांव आया था। कमल के पिता प्रभु महतो ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव में था और…

Read More

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी की महिलाओं के लिए सुरक्षित, आधुनिक और बाधा-मुक्त सार्वजनिक परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। दिल्ली सरकार और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की महत्वाकांक्षी ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना के तहत अब तक 8 लाख से अधिक स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि न केवल योजना की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है, बल्कि दिल्ली की महिलाओं के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर बढ़ते विश्वास और उनकी सक्रिय भागीदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिंक कार्ड बनाने…

Read More

मुंबई – अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 5 फुट लंबा ‘धामन’ सांप यानी इंडियन रैट स्नैक रेंगता हुआ मिला। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस सांप से इंसानों को कोई खतरा नहीं होता। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विक्की दुबे को सूचना दी। विक्की दुबे मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बाहर निकाल लिया। पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। मामले की जानकारी बांद्रा वेस्ट…

Read More

नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम का कारक माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, तो उसे जीवन में कई नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। साथ ही कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगल कमजोर का व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता, निर्णय लेने की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। अगर आपके जीवन में भी इस तरह की परेशानियां आ रही हैं, तो आपकी कुंडली में मंगल कमजोर हो सकता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मंगल कमजोर होने पर…

Read More

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अच्छी स्थिति में है। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। वनडे विश्व कप विजेता भारत 14 जून को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। रखना चाहती हैं सीक्रेट मंधाना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा अभ्यास शिविर बहुत अच्छा रहा। मैं इस बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं देना चाहती हूं कि हमने किन चीजों पर काम किया है, क्योंकि विश्व…

Read More

नई दिल्ली। भारत अगले सप्ताह क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। बैठक में पश्चिम एशिया संकट के प्रभावों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक 26 मई को निर्धारित है और इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु के शामिल होने की संभावना है। भारतीय विदेश मंत्री करेंगे अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे। जयशंकर क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ…

Read More

नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस के एक दुर्लभ स्ट्रेन ने एक अमेरिकी डॉक्टर को संक्रमित कर दिया है, जबकि यह प्रकोप पूरे देश और साथ ही पड़ोसी देश युगांडा में भी फैलता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को इस प्रकोप को ‘अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल’ घोषित कर दिया। इटुरी और नॉर्थ किवु प्रांतों में 300 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 118 मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि युगांडा ने इस प्रकोप से जुड़ी दो मौतों की पुष्टि की है। कांगो के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-मेडिकल रिसर्च के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. जीन-जैक्स…

Read More

नई दिल्ली। विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण (एपीटीईएल) द्वारा पिछले माह दिए गए फैसले के बाद दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के खातों की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा सूचीबद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फर्म द्वारा उनके खातों की जांच होगी। इनकी नियुक्ति के लिए डीईआरसी ने निविदा जारी की है। पिछले वर्ष 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बिजली वितरण कंपनियों (डिस्काम) के बकाया नियामक परिसंपत्ति के भुगतान का आदेश दिया था। बिजली नेटवर्क पर होने वाले खर्च को डिस्कॉम नियामक परिसंपत्ति के रूप में दावा करती हैं।…

Read More

अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी पिस्तौल और हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के किंगपिन को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपित से सात विदेशी पिस्तौल, सात मैगजीन और दो किलो सौ ग्राम हेरोइन बरामद कर असलहा एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है। आरोपित की पहचान थाना गेट हकीमां के अधीन आते गुरुवाली गेट निवासी खुश कुमार उर्फ भोलू के रूप में हुई है। सीपी ने बताया कि खुश कुमार शहर में कपड़े का कारोबारी है और पिछले कई साल…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात के दाहोद में वाहनों की नियमित जांच के दौरान एक कार से 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई। पुलिस उपाधीक्षक एके कलास्वा ने बताया कि शनिवार को धनपुर चौकी के पास कार को रोका गया। इसके बाद जब कार की जांच की गई तो कार में एक पार्सल मौजूद था और नकदी भी मिली। वडोदरा ले जाया जा रहा था 2.56 करोड़ रुपये यह पैसा दाहोद की एक अंगडि़या (पारंपरिक कूरियर) कंपनी से वडोदरा ले जाया जा रहा था। वाहन चालक राजू निनामा नकदी के स्त्रोत और परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज…

Read More