अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने विदेशी पिस्तौल और हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह के किंगपिन को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया है। आरोपित से सात विदेशी पिस्तौल, सात मैगजीन और दो किलो सौ ग्राम हेरोइन बरामद कर असलहा एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है। आरोपित की पहचान थाना गेट हकीमां के अधीन आते गुरुवाली गेट निवासी खुश कुमार उर्फ भोलू के रूप में हुई है। सीपी ने बताया कि खुश कुमार शहर में कपड़े का कारोबारी है और पिछले कई साल से जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर बाबी मल्होत्रा का सहयोगी है।

