मुंबई। महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक व्यापक अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए हैं।

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। नांदेड़ पुलिस के अनुसार, उसे गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध इलाकों में हथियारों का भंडारण किया गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में भारी संख्या में धारदार हथियार मिले, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अपने कब्जे में ले लिया।
