नया साल 2026 उत्तर भारत के लिए कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभागने आज, 2 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने से अति घना कोहराछाए रहने की चेतावनी जारी की है, जिससे दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है। ये सर्दी में राज्यों की हाल दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आज सुबह घने कोहरे के कारण उड़ानों और ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। शहर में शीतलहरकी स्थिति 5 जनवरी तक बनी…
Author: Today Junoon
अफगानिस्तान में भारी बारिश और बर्फबारी ने सूखे को खत्म किया, लेकिन अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई। इस आपदा में 17 लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, मध्य, उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ से सड़कें, घर और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे लगभग 1,800 परिवार प्रभावित हुए हैं। हजारों परिवार प्रभावित, ढांचागत नुकसान प्रवक्ता के अनुसार, बाढ़ से सड़कें, घर और अन्य बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। आपदा से करीब 1,800 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिससे पहले से ही…
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नए साल 2026 के पहले दिन ही श्रम विभाग में उजागर 1500 करोड़ रुपये की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की है। उनके आदेश पर एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है, जिसकी अध्यक्षता IAS पंकज अग्रवाल कर रहे हैं। समिति में IAS राजीव रतन और IPS पंकज नैन भी शामिल हैं। यह समिति एक माह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने स्वयं ही अपने विभाग में यह घोटाला पकड़ा था और मुख्यमंत्री के समक्ष उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की थी। इन कार्यपर्चियों के आधार पर ही श्रमिकों…
पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में जेपी गंगा पथ के पाया संख्या-112 के बेसमेंट के पास एक 13 वर्षीय किशोर का शव मिला है। मृतक की पहचान आकाश कुमार उर्फ लादूस के रूप में हुई है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस को प्रथम दृष्टया पुल से गिरने की आशंका है, जबकि मामा ने कबूतर पकड़ते समय पिलर से टकराने की बात कही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
नए साल के पहले दिन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के बावजूद स्थिति में सुधार देखा गया। 31 दिसंबर की तुलना में रद्द उड़ानों की संख्या कम रही। हालांकि, सुबह 300 से अधिक उड़ानें 15 मिनट से साढ़े तीन घंटे तक विलंबित हुईं, और वाराणसी सहित चार उड़ानें रद्द की गईं। कैट-III तकनीक ने कम दृश्यता में सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित कर उड़ानों को रद्द होने से बचाया। कोहरे के दौरान कम दृश्यता के चलते तड़के सुबह के समय करीब 300 से अधिक उड़ानें अपने निर्धारित समय से देर से उड़ान भरी। वैसे बृहस्पतिवार को 4 शेड्यूल्ड (पहले…
2025 में पंत ने एक भी वनडे नहीं खेला। हालांकि वह चैंपियंस ट्रॉफी टीम और पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध सीरीज का हिस्सा थे। इस दौरान विशेषज्ञ ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को नंबर चार पर आजमाया गया, जबकि पंत तीनों मैचों में बेंच पर बैठे रहे। 2018 में पदार्पण के बाद से पंत ने अब तक केवल 31 वनडे खेले हैं। यह किसी से छिपा नहीं है कि टीम प्रबंधन का कम से कम एक सदस्य पंत की हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड बल्लेबाजी शैली से पूरी तरह सहमत नहीं है और उनसे अधिक पारंपरिक अंदाज में खेलने की अपेक्षा रखता है। लेकिन…
अभिनेता अक्षय खन्ना का नाम मौजूदा समय में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दृश्यम 3 को छोड़ने के विवाद के बीच अब सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसके सेट से अक्षय की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। इन सबके बीच अब अक्षय खन्ना ने अपनी अपकमिंग मूवी की शूटिंग को शुरू कर दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले समय में वह कौन सी मूवी से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। अक्षय ने शुरू की इस मूवी की शूटिंग धुरंधर फिल्म रहमान डैकत का किरदार निभाकर अक्षय खन्ना ने…
गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने गुजरात के कच्छ रण में अदाणी ग्रुप के महत्वाकांक्षी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का दौरा किया। भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने और ग्रिड को कार्बनमुक्त करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण है। अदाणी ग्रुप ने स्वच्छ ऊर्जा में $75 अरब के निवेश का वादा किया है, जिसका लक्ष्य 2030 तक 50 गीगावाट क्षमता हासिल करना है।.. तेजी से ऊर्जा खपत बढ़ने का अनुमान इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के मुताबिक, भारत की ऊर्जा खपत अगले 30 वर्षों में वैश्विक औसत के मुकाबले 1.5 गुना तेजी से बढ़ेगी। ऊर्जा मांग में 2030 तक 25 से…
द्वारका जिले के बिंदापुर में एक घरेलू सहायिका भारती उर्फ किरण को लाखों की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने घर की चाबियों की नकल बनवाकर परिवार की अनुपस्थिति में सोने-चांदी के गहने और 3.80 लाख रुपये चुराए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी से उसे जनकपुरी से पकड़ा। आरोपी ने अपनी बच्ची के भविष्य के लिए फ्लैट खरीदने हेतु चोरी की बात कबूल की है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर जबरन प्रवेश का कोई निशान न मिलने पर पुलिस को किसी जानकार पर शक हुआ। एक हफ्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगालने…
राजधानी दिल्ली में 2025 में पिछले पांच वर्षों की तुलना में हवा सबसे साफ दर्ज की गई, हालांकि यह अभी भी राष्ट्रीय और डब्ल्यूएचओ मानकों से काफी अधिक प्रदूषित है। पीएम2.5 और पीएम10 का स्तर राष्ट्रीय मानकों से कई गुना अधिक रहा। मई से अक्टूबर में अधिक वर्षा और सीएक्यूएम के प्रयासों को इस सुधार का श्रेय दिया गया। वर्ष में 79 दिन अच्छी या संतोषजनक वायु गुणवत्ता वाले रहे, पर दिसंबर में स्थिति खराब हुई। वर्ष 2025 में दिल्ली का औसत पीएम2.5 स्तर 96 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। यह राष्ट्रीय मानक (40 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) से 2.4…
