नई दिल्ली। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने आईएसआईएस से जुड़े एक बड़े बायो-टेररिज्म प्लॉट का खुलासा किया है। एजेंसी ने बुधवार को अहमदाबाद स्थित स्पेशल NIA कोर्ट में डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोपियों पर सार्वजनिक स्थानों पर जैविक टॉक्सिन (रिसिन) का इस्तेमाल कर हजारों लोगों को जहर देने की साजिश रचने का आरोप है।

चार्जशीट में हैदराबाद के डॉ. सैयद अहमद मोहीउद्दीन, उत्तर प्रदेश के आजाद और मोहम्मद सुहेल के नाम शामिल हैं। NIA के अनुसार, ये सभी ISIS के विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे। मोहीउद्दीन को दक्षिण एशिया में ISIS का ‘अमीर’ (सरगना) बनाने का वादा किया गया था।
