नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर का मंदिर सबसे अधिक ऊर्जावान स्थान माना जाता है। यह वह जगह है, जहां से पूरे घर में सकारात्मकता का संचार होता है। हालांकि, कई बार हम अनजाने में मंदिर को गलत दिशा में रख देते हैं या पूजा से जुड़े कुछ नियमों की अनदेखी कर देते हैं।

वास्तु के अनुसार, मंदिर का गलत स्थान घर की सुख-शांति पर बाधा डाल सकती है और आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़ी उन बड़ी गलतियों के बारे में जिनसे सभी को हर हाल में बचना चाहिए।
