नई दिल्ली। स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सीआइ को मिशन दृष्टि सेटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मिशन दृष्टि की लॉन्चिंग पर गैलेक्सीआई को बधाई देने वाले पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, ”बधाई हो।”

पीएम ने रविवार को एक्स पोस्ट में इस लॉन्चिंग को भारत की अंतरिक्ष यात्रा में बड़ी उपलब्धि और देश के बढ़ते नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतिबिंब बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मिशन राष्ट्र निर्माण और तकनीकी उन्नति के प्रति भारत के युवाओं के जुनून को रेखांकित करता है।
