बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले हिंसा बढ़ गई है। उम्मीदवारों, सुरक्षाकर्मियों और चुनावी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे कई मौतें और दर्जनों घायल हुए हैं। राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच खूनी संघर्ष जारी है। अंतरिम सरकार पर भीड़ हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप है, जबकि मीडिया की स्वतंत्रता भी खतरे में है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी चिंताएं बढ़ रही हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही गोलीबारी, चाकूबाजी और तोड़फोड़ की घटनाओं में कई लोगों की मौत हो चुकी है…
Author: Today Junoon
राजस्थान के डूंगरपुर जिले की कई ग्राम पंचायतों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र लोगों को लाभान्वित करने का मामला सामने आया है। सांसद डॉ. मन्नालाल रावत की सूचना और तथ्यात्मक जानकारी पर जिला प्रशासन ने 550 लाभार्थियों की सूची की जांच की, जिसमें 533 लाभार्थी अपात्र पाए गए, केवल 17 लाभार्थी पात्र थे। सांसद ने इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दी और जांच की मांग की। जिला कलेक्टर डूंगरपुर ने सांसद को पत्र के माध्यम से बताया कि कुल 550 व्यक्तियों की सूची मिली, जिन्हें तहसीलदार और पटवारियों द्वारा जांचा…
यूजीसी के नए नियमों का विरोध तेज होता जा रहा है। बुधवार को भी कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हुए। उत्तर प्रदेश में कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया तो दिल्ली में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में जोरदार प्रदर्शन हुआ। सबसे ज्यादा विरोध उत्तर प्रदेश में हो रहा है इस मुद्दे को लेकर सबसे ज्यादा विरोध उत्तर प्रदेश में हो रहा है। लखनऊ स्थित केजीएमयू में चिकित्सकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कहा, इलाज करते समय हम मरीज की जाति नहीं पूछते हैं। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज में प्रदर्शन किया।
Bank of Baroda MSME Loan: बैंक ऑफ बड़ौदा की बॉब डिजि उद्यम स्कीम छोटे व्यवसायों के लिए ₹2 करोड़ तक का डिजिटल, बिना गारंटी लोन प्रदान करती है। यह कैश फ्लो आधारित सुविधा MSME को पूंजी जुटाने में मदद करती है, जिसमें 30 मिनट में प्रोविजनल मंजूरी मिल सकती है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे कारोबारियों को तेजी से फंड उपलब्ध होता है। इस प्लेटफॉर्म पर डिजिटल डेटा के आधार पर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल का आंकलन होता है और मिनटों में प्रोविजनल लोन मंजूरी मिल सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर इससे लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?…
भारतीय टीम को बुधवार को चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। वाइजैग में खेले गए चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। इस मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में 1 कम बल्लेबाज को मौका दिया। हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने इसके कारण गिनाए। ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को अंतिम 11 के लिए चुना गया। भारतीय टीम 5 प्रमुख बॉलर और 2 ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या-शिवम दुबे के साथ उतरी। हालांकि, पांड्या और दुबे से गेंदबाजी नहीं कराई गई। भारतीय लाइनअप में 6 ही बल्लेबाज थे। इससे पहले तक टीम 8…
रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक की दैव परंपरा का अपमान करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला गोवा में एक फिल्म महोत्सव के दौरान उनके एक वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ‘कांतारा’ के दैव की नकल की थी। अब ये मामला एक बार फिर सुर्खियों में आया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें उन पर हिंदू धार्मिक भावनाओं और कोस्टर कर्नाटक की चावुंडी दैव परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया…
C-DEP और IIT दिल्ली ने MSMEs के लिए तकनीक-आधारित इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स पर रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया है कि डिजिटल सेवाएँ MSMEs के लिए लागत कम करने और दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं। 73 प्रतिशत ने कम परिवहन लागत और 95% ने समय पर डिलीवरी में सुधार देखा। रिपोर्ट GST 2.0 के तहत संभावित कर वृद्धि के जोखिम पर भी प्रकाश डालती है, जो MSMEs के लिए लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ा सकती है। यह रिपोर्ट संसद सदस्य और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल और स्वदेशी जागरण मंच के सह-संयोजक अश्विनी महाजन द्वारा जारी की गई।…
डोनल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्जे के मंसूबों के कारण अमेरिका-यूरोप संबंधों में तनाव बढ़ गया है। इसी बीच नाटो प्रमुख मार्क रूट्टे ने कहा है कि अमेरिकी सेना की मदद के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता। उन्होंने यूरोप को अपना रक्षा बजट दोगुना करने की सलाह दी, क्योंकि 5% जीडीपी खर्च भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा। मार्क रूट्टे का कहना है कि अमेरिकी सेना की सहायता के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकता है। इसके लिए पूरे यूरोप को अपना रक्षा बजट दोगुना करना होगा। नाटो प्रमुख ने क्या कहा? मार्क रूट्टे के अनुसार,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वैश्विक एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत और यूरोपीय संघ को आधुनिक जटिलताओं का सामना करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ”इस वैश्विक अनिश्चितता के समय में हमारे पास एक साझा विश्व दृष्टिकोण और परिप्रेक्ष्य है।” उन्होंने कहा,”हम मानते हैं कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सामूहिक समाधान की आवश्यकता है और हम मानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को कमजोर नहीं, बल्कि सुधारित किया जाना चाहिए, ताकि वे समकालीन वास्तविकताओं के अनुकूल हो सकें।” राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (ईयू) को भारत के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक भागीदारों में से…
इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से 29 मौतों और 3300 से अधिक लोगों के बीमार होने के मामले की अब न्यायिक जांच की जाएगी। इसके लिए हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता के न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग को चार सप्ताह के भीतर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष अपनी अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। मामले में अगली सुनवाई पांच मार्च 2026 को होगी। दरअसल, भागीरथपुरा दूषित जल मामले में पांच जनहित याचिकाओं की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था, जो मंगलवार देर…
