दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्टोरेंट के किचन बंद हो गए हैं। इससे सड़क किनारे के स्टॉल और ढाबों पर खाने-पीने की चीजों के दाम 30-50% तक बढ़ गए हैं।
कुछ रेस्टोरेंट-बार सिर्फ बार में ही चल रहे हैं। करोल बाग के एक बार मालिक ने बताया कि बिना स्नैक्स के बार के कामकाज पर भी काफ़ी असर पड़ा है। लाजपत नगर के एक प्राइवेट रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि वे अभी इंडक्शन कुकिंग पर स्विच करने की तैयारी कर रहे हैं।

