गुजरात टाइटंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। दो बार के विश्व कप विजेता हेडन अपने व्यापक टी-20 अनुभव से टीम को लाभान्वित करेंगे।

उन्हें टी-20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है।
