दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ विशेष अभियान में 17 हजार किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत 5467 एफआईआर दर्ज कर 7134 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि तस्करों की संपत्तियों को गिराने के लिए 29 संयुक्त अभियान भी चलाए गए, जिससे राजधानी को नशामुक्त बनाने में मदद मिली।

बिधूड़ी ने पूछा था कि क्या दिल्ली पुलिस राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए ड्रग माफिया के खिलाफ कोई विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी पूछा था कि इस संबंध में कितनी एफआईआर की गई, कितनी गिरफ्तारियां की गई, कितने मादक पदार्थ बरामद हुए और ड्रग माफिया की कितनी प्रापर्टी को बुलडोजर से ढहाया गया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने ‘आपरेशन कवच’ शुरू किया है।
