राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने नेपाल संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत से संबंध मजबूत करने का संकल्प लिया है।

यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरएसपी की चुनावी सफलता पर दी गई बधाई के जवाब में आया है। लामिछाने ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘आरएसपी और हमारी सरकार आपसी सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहेगी। हम भारत के साथ ऐसी साझेदारी की उम्मीद करते हैं जो कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक पर्यटन, ऊर्जा और व्यापार में सहयोग के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छुए।’
