दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में एक मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश शास्त्री पार्क में हुई हत्या के मामले में वांछित थे। गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाया। आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में उनके पैरों में गोली मारी। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब आरोपी वहां पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायर हुए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों आरोपियों को पैरों में गोली…
Author: Today Junoon
दिल्ली जल बोर्ड की वार्षिक भूमिगत जलाशय (UGR) सफाई के कारण उत्तर-पूर्वी दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। विभिन्न UGRs की सफाई 28 जनवरी से 3 फरवरी तक अलग-अलग तिथियों में होगी, जिससे ताहिरपुर, करावल नगर, दिलशाद गार्डन, बाबरपुर और यमुना विहार जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। विभाग ने निवासियों से पानी भरकर रखने और संयम से उपयोग करने की अपील की है। पाकेट-एफ नंद नगरी, एबीसीडी दिलशाद कॉलोनी, लोनी रोड, पाकेट-क्यू दिलशाद गार्डन और मानसरोवर पार्क डीडीए फ्लैट्स क्षेत्रों में भी 29 से लेकर दो फरवरी तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में होगी दिक्कत भागीरथी…
संसद का बजट सत्र (Budget Session) 28 जनवरी से शुरू होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। यह सत्र दो चरणों में चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी, जबकि आर्थिक सर्वेक्षण 31 जनवरी को आएगा। सत्र से पहले 31 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे ताकि कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके। कब आएगा इकोनॉमिक सर्वे? बजट से एक दिन पहले 31 जनवरी को इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। परंपरागत रूप से भारत के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) द्वारा हर साल 31 जनवरी को संसद के दोनों…
अरिजीत सिंह के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। 15 साल के करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने दिए हैं, जिन्हें फैंस लगातार सुनते हैं। हालांकि, अब अरिजीत सिंह की आवाज को पसंद करने वालों का दिल टूटने वाला है, क्योंकि बॉलीवुड के फेवरेट सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। अरिजीत सिंह ने अपना ये फैसला सोशल मीडिया के जरिए फैंस तक पहुंचाया हैं। सिंगर के द्वारा जारी किए गए इस स्टेटमेंट में लिखे शब्दों पर उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं। मैं अब कोई भी नया असाइंमेंट नहीं लूंगा- अरिजीत…
सूरत में एक 37 वर्षीय महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने बताया कि पति द्वारा लगातार शारीरिक और यौन उत्पीड़न से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पहले उसने हल्दी वाले दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर पिलाई, और जब इससे मौत नहीं हुई तो गला घोंट दिया। अंतिम संस्कार को लेकर विवाद के बाद पुलिस जांच में जहर और गला घोंटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि दंपती मूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ के दौरान कुबूल किया कि…
दिल्ली सरकार ने झुग्गी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए 327 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें से 144 करोड़ रुपये के कार्य आवंटित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस पर प्रतिनिधियों से संवाद कर नए शौचालय और गलियों के सुधार सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। सरकार ने झुग्गी विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है, जिसका उद्देश्य इन क्षेत्रों में बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास जनसेवा सदन में झुग्गी बस्तियों के…
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर झूठे दावे करने के लिए कड़ी फटकार लगाई। भारतीय राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा भारत को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान के 27वें संशोधन पर भी सवाल उठाए, चेतावनी दी कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा, “हमारे देश (भारत) और हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाना पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा है। पाकिस्तान पहले ही ऑपरेशन सिंदूर पर झूठे दावे…
गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में उनके मंत्रालय की झांकी ने तीन नए आपराधिक कानूनों को प्रदर्शित किया। ये कानून औपनिवेशिक काल के अवशेषों को मिटाकर भारत को न्याय-प्रधान व्यवस्था की ओर ले जाते हैं। झांकी ने ई-साक्ष्य और ई-समन जैसी नई प्रणालियों को दर्शाते हुए नागरिकों के लिए त्वरित, सटीक और जन-केंद्रित न्याय व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। यह भारत को सजा पर जोर देने वाली व्यवस्था से न्याय-प्रधान कानूनी व्यवस्था की ओर ले जाने का भी संकेत है। एक्स पर एक पोस्ट में शाह ने कहा कि झांकी ने ई-साक्ष्य, ई-समन, न्याय…
Aaj ka Panchang 27 जनवरी 2026 के अनुसार, आज माघ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस तिथि पर हनुमान की पूजा-अर्चना की जाएगी। मंगलवार के दिन कई योग भी बन रहे हैं। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल का समय समेत आदि जानकारी। तिथि: शुक्ल नवमी मास पूर्णिमांत: माघ दिन: मंगलवार संवत्: 2082 तिथि: शुक्ल नवमी – सायं 07 बजकर 05 मिनट तक योग: शुक्ल – 28 जनवरी को रात्रि 03 बजकर 13 मिनट तक करण: बालव – प्रातः 08 बजकर 13 मिनट तक…
बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट पाने वाली स्कॉटलैंड ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा कर दी है। स्कॉटलैंड ने रिची बेरिंगटन को कप्तान बनाया है। अफगानिस्तान मूल के तेज गेंदबाज जैनूल्लाह एहसान को पहली बार टीम में शामिल किया गया। टॉम ब्रूस, फिनले मैक्रीथ और ओलिवर डेविडसन को पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा। स्कॉटलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के 11 खिलाड़ियों को दोबारा टीम में शामिल किया है। पिछले महीने कार्यभार की जिम्मेदारी संभालने वाले नए होड कोच ओवन डॉकिंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड का मार्गदर्शन करेंगे। अफगानिस्तान…
