लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मानसून से पहले दिल्ली में जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई के निर्देश दिए हैं। जिन एजेंसियों को दो साल के ठेके मिले थे, उन्हें तैयारी शुरू करने को कहा गया है।

विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नालों की सफाई से पहले उनकी मरम्मत के लिए काम शुरू किया जा रहा है, कहा कि कुछ स्थानों पर बड़े स्तर पर काम होना है। इसके साथ ही नालों की सफाई के लिए काम शुरू करने के लिए कह दिया गया है।
