पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने वैश्विक तेल बाजार को स्थिर रखने के लिए भारत से रूसी कच्चा तेल खरीदने का आग्रह किया था।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिका ने कहा था कि उसने भारत को उन रूसी तेल कार्गो को खरीदने की अनुमति दी है, जो पहले से समुद्र में मौजूद हैं। यह अनुमति 30 दिन के लिए दी गई थी। इस बयान के बाद भारत में राजनीतिक बहस तेज हो गई थी। विपक्षी दलों ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत अमेरिकी दबाव के तहत निर्णय ले रहा है।
