पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर और राष्ट्रीय चयनकर्ता अब्दुल रज्जाक ने 2010 स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा एक किस्सा बताया, जिसने क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है। रज्जाक ने कहा कि शाहिद अफरीदी ने मोहम्मद आमिर को तमाचा जड़ा था।

अफरीदी को दी जानकारी
माजीद को बाद में जेल हुई, जिन पर पाकिस्तान के तत्कालीन टेस्ट कप्तान सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को टेस्ट के दौरान स्पॉट फिक्स में मिलाने का आरोप था। रज्जाक के मुताबिक उनके दोस्त ने उन्हें तुरंत मैसेज दिखाए। तब टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी थे, जिन्हें इस बारे में जानकारी देने की ठानी गई।
