पश्चिम बंगाल में महिला दिवस पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान को लेकर टीएमसी पर तीखा हमला किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस अपमान को कभी माफ नहीं करेंगी।

कार्यक्रम स्थल बदलने से शुरू हुआ विवाद
यह विवाद पश्चिम बंगाल में आयोजित 9वें इंटरनेशनल संथाली कॉन्क्लेव के कार्यक्रम स्थल को बदलने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अन्य मंत्रियों की गैरमौजूदगी के बाद सामने आया।
