अक्षय तृतीया कब है? पढ़ें अप्रैल का शुभ मुहूर्त और महत्व। इस ‘अबूझ मुहूर्त’ में कैसे करें नई शुरुआत और क्या करें दान। हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। साल 2026 में यह महापर्व 20 अप्रैल, सोमवार को मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन ‘अबूझ मुहूर्त’ होता है। इसका मतलब है कि अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। गृह प्रवेश से लेकर शादी-ब्याह की तारीख देख रहे हैं, तो आपको किसी पंडित जी से अलग से मुहूर्त पूछने की जरूरत नहीं है। यह पूरा दिन ही मंगलकारी है।
