रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘डिफेंस फोर्सेस विजन 2047’ जारी किया, जिसका लक्ष्य 2047 तक भारतीय सेना को आधुनिक, बहु-आयामी और एकीकृत बल बनाना है। यह विजन तीनों सेनाओं में ‘ज्वाइंटनेस’, स्वदेशी तकनीक और नवाचार पर जोर देता है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष (2047) तक सशस्त्र बलों को दुनिया की सबसे आधुनिक सेनाओं में से एक बनाना है। यह रोडमैप पिछले वर्ष मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के आठ महीने बाद आया है।
Author: Today Junoon
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने नेपाल संसदीय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत से संबंध मजबूत करने का संकल्प लिया है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरएसपी की चुनावी सफलता पर दी गई बधाई के जवाब में आया है। लामिछाने ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘आरएसपी और हमारी सरकार आपसी सम्मान और साझा समृद्धि पर आधारित संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित रहेगी। हम भारत के साथ ऐसी साझेदारी की उम्मीद करते हैं जो कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक पर्यटन, ऊर्जा और व्यापार में सहयोग के माध्यम…
दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ विशेष अभियान में 17 हजार किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत 5467 एफआईआर दर्ज कर 7134 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि तस्करों की संपत्तियों को गिराने के लिए 29 संयुक्त अभियान भी चलाए गए, जिससे राजधानी को नशामुक्त बनाने में मदद मिली। बिधूड़ी ने पूछा था कि क्या दिल्ली पुलिस राजधानी को नशामुक्त बनाने के लिए ड्रग माफिया के खिलाफ कोई विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने यह भी पूछा था कि इस संबंध में कितनी एफआईआर की…
देशभर में कई सरकारी कार्यालयों और स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे संदेश ई-मेल के जरिये भेजे गए थे। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे, परिसरों को खाली कराया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गुरुग्राम में एक बार फिर मंगलवार को 12 से ज्यादा प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत सही तरीके से जमा किए गए पेंशन क्लेम का निपटान 20 दिनों में हो जाता है। सरकार ने संसद में बताया कि आखिर क्लेम क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं? जानें 3 बड़ी वजह। लोकसभा में सोमवार 9 मार्च 2026 को एक सवाल के लिखित जवाब में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने बताया कि अगर क्लेम आवेदन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पूरी तरह सही होता है, तो 20 दिनों के भीतर उसका निपटान कर भुगतान कर दिया जाता है।
गुजरात टाइटंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। दो बार के विश्व कप विजेता हेडन अपने व्यापक टी-20 अनुभव से टीम को लाभान्वित करेंगे। उन्हें टी-20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि मैथ्यू की नियुक्ति हमारे…
अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना संग शादी के बाद उनकी लाइफ एकदम से बदल गई। आइए जानते हैं कि उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आए। हाल ही में व्हील ऑफ फॉर्च्यून के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार ने ये खुलासा किया है कि अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना संग शादी करने के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में क्या-क्या बदलाव आए।
अक्षय तृतीया कब है? पढ़ें अप्रैल का शुभ मुहूर्त और महत्व। इस ‘अबूझ मुहूर्त’ में कैसे करें नई शुरुआत और क्या करें दान। हिंदू पंचांग के मुताबिक, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। साल 2026 में यह महापर्व 20 अप्रैल, सोमवार को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन ‘अबूझ मुहूर्त’ होता है। इसका मतलब है कि अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। गृह प्रवेश से लेकर शादी-ब्याह की तारीख देख रहे हैं, तो आपको किसी पंडित जी से अलग से मुहूर्त पूछने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित नेता बालेंद्र शाह और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने को चुनावी जीत पर बधाई दी। बालेंद्र शाह ने केपी ओली को दी मात नेपाल के पॉलिटिकल माहौल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब नए चुने गए युवा नेता बालेंद्र “बालेन” शाह ने पुराने नेता और पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को उनके संसदीय गढ़ से हटा दिया। पेशे से स्ट्रक्चरल इंजीनियर शाह, जो पहली बार काठमांडू के मेयर के तौर पर मशहूर हुए थे, अब चार साल बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बनकर…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने वैश्विक तेल बाजार को स्थिर रखने के लिए भारत से रूसी कच्चा तेल खरीदने का आग्रह किया था। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिका ने कहा था कि उसने भारत को उन रूसी तेल कार्गो को खरीदने की अनुमति दी है, जो पहले से समुद्र में मौजूद हैं। यह अनुमति 30 दिन के लिए दी गई थी। इस बयान के बाद भारत में राजनीतिक बहस तेज हो गई थी। विपक्षी दलों ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था कि क्या रूस से तेल खरीदने के मामले में भारत अमेरिकी दबाव के तहत…
