महान गायिका आशा भोसले के निधन से देश में शोक की लहर है। उनकी जादुई आवाज ने आठ दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया। गौतम अदाणी, अनिल अग्रवाल और हर्ष गोयनका जैसे शीर्ष उद्योगपतियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गौतम अदाणी: ‘भारत का दिल उन्हें जाने देने के लिए तैयार नहीं था’
अदाणी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आशा भोसले के ही एक बेहद मशहूर और भावुक गीत की पंक्तियों के साथ उन्हें याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा “अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं… भारत का दिल आशा जी को जाने देने के लिए कभी तैयार नहीं था। वह अपने पीछे एक ऐसी अमर विरासत छोड़ गई हैं जो पीढ़ियों तक हमारे घरों और यादों में गूंजती रहेगी। शांति से आराम करें, आशा जी। आपकी धुन शाश्वत है। ॐ शांति।”

