ईरान ने दावा किया है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू के अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को किए गए फोन कॉल ने पाकिस्तान में चल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को बाधित कर दिया।
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक्स पर यह आरोप लगाया। यह आरोप उन्होंने तब लगाया जब पाकिस्तानी राजधानी में 21 घंटे से भी ज्यादा समय तक चली बातचीत के बाद वेंस बिना किसी समझौते के इस्लामाबाद से रवाना हो गए।

