विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में अर्धशतक लगाया। हालांकि, इस दौरान वे चोटिल हो गए और उन्होंने दूसरी पारी में फील्डिंग नहीं की।
कोहली अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए और वे निराश भी दिखाई दिए। हालांकि, सबसे बड़ी चिंता उस समय सामने आई, जब वे फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं उतरे। कोहली ने दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग नहीं की। इसका कारण उनकी एड़ी की चोट रही। कोहली के ने आने से फैंस भी चिंतित हो गए।

