ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में भीषण आग लग गई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार देर रात जब अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन सो रहे थे, उसी समय अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद स्थिति कुछ ही देर में बेकाबू हो गई और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।
Author: Today Junoon
दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि नौकरी छूटना या वित्तीय विवाद पति को भरण-पोषण के वैधानिक दायित्व से मुक्त नहीं करते, यदि उसके पास पर्याप्त आय क्षमता थी। कोर्ट ने एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैमिली कोर्ट के उस आदेश को रद किया, जिसमें भरण-पोषण जनवरी 2019 से देने का निर्देश था। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने माना कि वित्तीय लेन-देन संबंधित विवाद भी पति को अपने आश्रितों के भरण-पोषण के वैधानिक दायित्व से मुक्त नहीं करते हैं। अदालत ने यह टिप्पणी एक पत्नी और उसकी दो बेटियों की ओर से दायर आपराधिक…
काठमांडू : नेपाल के मध्य क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भारतीय तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस गोरखा जिले में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा गंडकी प्रांत में उस समय हुआ जब तीर्थयात्रियों से भरी बस मनकामना मंदिर के दर्शन कर लौट रही थी। गोरखा जिले के एक पहाड़ी मार्ग पर अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। जिला यातायात पुलिस कार्यालय…
अडानी पावर को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEDCL) से 1600 मेगावाट बिजली आपूर्ति का 25 वर्षीय ठेका मिला है। यह आपूर्ति कंपनी के आगामी अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट से 5.30 रुपये प्रति यूनिट की दर से होगी, जो वित्तीय वर्ष 2030-31 से शुरू होगी। सबसे कम दर पर 25 साल का करार BSE फाइलिंग के मुताबिक कड़े मुकाबले वाली बोली प्रक्रिया में अदाणी पावर ने सबसे कम 5.30 रुपये प्रति यूनिट (kWh) की दर से बिजली देने की पेशकश कर इस ठेके पर कब्जा जमाया। इस प्रस्तावित 25 वर्षीय बिजली आपूर्ति समझौते (PSA) के तहत वित्तीय वर्ष 2030-31 से…
सोम प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2026) आज यानी 16 मार्च को रखा जा रहा है। सोम प्रदोष व्रत का महत्व (Pradosh Vrat 2026 Significance) ऐसी मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर प्रसन्न मुद्रा में नृत्य करते हैं। इस समय जो भक्त उनकी आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोम प्रदोष का व्रत करने से व्यक्ति को आरोग्य का वरदान मिलता है और जीवन में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान निक की कलाई में बंधे कलावा ने सभी का ध्यान खींच लिया। निक जोनस ने पहना कलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ऑस्कर्स से एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में फैंस का ध्यान निक की कलाई पर गया जिसमें उन्होंने कलावा (हिंदू संस्कृति में रक्षा सूत्र माना जाता है) पहना था।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अंपायर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हार मिली। इसके बाद उन्होंने अंपायर पर पक्षपात का आरोप लगाया है। 3 मैचों की सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने एकतरफा जीत हासिल की। इसके बाद दूसरा मैच पाकिस्तान ने अपने नाम किया। तीसरे मैच में बांग्लादेश ने जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली। ये सीरीज विवादों से भरी रही है। इससे पहले दूसरे वनडे मैच के दौरान बांग्लादेशी कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा को विवादित तरीके से रन आउट किया था।…
राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरु में भाजपा ने उनके विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस ने आठ विधायकों को क्रॉस वोटिंग की कोशिशों से बचाने के उद्देश्य से तीन दिन पहले ही बेंगलुरु भेजा था। ये कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की देखरेख में हैं। राज्यसभा चुनाव आज को होने वाला है। ‘प्रति वोट पांच करोड़ रुपये देने की पेशकश’ आईएएनएस के अनुसार, शिवकुमार ने कहा, “चार लोग आए थे।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य को बुनियादी ढांचे, सड़क, रेलवे, बंदरगाह और कनेक्टिविटी से जुड़ी कुल 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री का मुख्य फोकस सड़क अवसंरचना पर है, जिसमें लगभग 16,990 करोड़ रुपये की लागत वाली 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें सबसे प्रमुख है खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारा का शिलान्यास, जो NH-116A का हिस्सा…
पीएम मोदी ने एनएक्सटी समिट को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट से कोई भी देश अछूता नहीं है और सरकार देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर कुछ उत्पादों की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहें नहीं…
