ईरान ने 5 खाड़ी देशों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों के लिए अपने क्षेत्रों का इस्तेमाल होने दिया। ईरान इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बता रहा है और इन देशों से 270 अरब डॉलर के नुकसान की भरपाई की मांग कर रहा है।

5 खाड़ी देशों से हर्जाने के मांग
ईरान के UN राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा, ‘इन देशों ने ईरान पर हमला करने के लिए अपने क्षेत्रों का इस्तेमाल दुश्मन देशों को दिया था। मामले की क्रूरता को देखते हुए ईरान इन पाँचों से क्षतिपूर्ति की मांग करता है।’
