कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 से पहले तेज गेंदबाज हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। सैनी के नाम 77 विकेट सैनी ने 87 टी20 मैचों में 77 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है। सैनी ने बताया कि उन्हें कल रात ही पता चला कि केकेआर ने उन्हें चुन लिया है। इस खबर से वे बेहद खुश हैं। तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें हमेशा से विश्वास था कि उनकी मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस अवसर को अपनी इच्छा से साकार किया है और ईश्वर में उनकी…
Author: Today Junoon
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि ईरान ने भारत सहित कई मित्र देशों के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने इस बात की पुष्टि की। ईरान की तरफ से ये एलान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की उन टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने होर्मुज को खोलने की बात कही थी। क्या होगा भारत को फायदा? हॉर्मुज का खुला रहना भारत के लिए जरूरी और फायदेमंद है, क्योंकि इस रूट के जरिए मध्य-पूर्व से रोज 2.5–2.7 मिलियन बैरल से अधिक…
आंध्र प्रदेश पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए एक समन्वित बहु-राज्यीय अभियान में 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन विजयवाड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस और खुफिया अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोग अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया से जुड़े विदेशी हैंडलर्स के संपर्क में थे। वे कथित तौर पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और जिहाद की तैयारी में शामिल थे।
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सक्रिय है। भारतीय दूतावास जोखिम भरे माहौल में 550 भारतीयों को आर्मेनिया और 90 को अजरबैजान पहुंचा चुका है। ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से अर्मेनिया भी पहुंचाया जा रहा है और अरजबेजान भी। ना सिर्फ ये दोनों देश एक दूसरे के दुश्मन हैं बल्कि भारत के साथ अजरबेजान के संबंध काफी खराब रहे हैं। आपरेशन सिंदूर के दौरान अरजबेजान ने खुल कर पाकिस्तान का साथ दिया था।
नई दिल्ली। पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया टोले न्यूज के मुताबिक, काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले में 400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 250 से ज्यादा घायल हैं। यह कथित हमला अफगान अधिकारियों के उस बयान के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्षों के बीच उनकी साझा सीमा पर गोलीबारी हुई, जिसमें अफगानिस्तान में चार लोग मारे गए। यह लड़ाई, इन पड़ोसी देशों के बीच सालों…
बीजेपी शासित सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। जानें इसका फायदा कब से मिलेगा? कब से लागू होगी बढ़ोतरी? मुख्यमंत्री माणिक साहा (Tripura CM Manik Saha) ने सोमवार को यह घोषणा की। इसके बाद राज्य कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 41 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी, जिससे हजारों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा।
शास्त्रों के अनुसार, प्रदोषकाल में कलश स्थापना करना शुभ नहीं माना जाता। जानें इसके पीछे के धार्मिक कारण, सूर्यास्त के बाद ऊर्जा का प्रभाव और घटस्थापना के लिए सही मुहूर्त का महत्व। शास्त्रों में दिन के मुहूर्त का महत्व हिंदू धर्म और वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कोई भी मंगल कार्य या नई शुरुआत ‘अभिजीत मुहूर्त’ या सुबह के समय करना श्रेष्ठ होता है। प्रदोषकाल को मुख्य रूप से भगवान शिव की आराधना और दीपदान के लिए जाना जाता है, लेकिन कलश स्थापना जैसे ‘आवाहन’ के कार्यों के लिए इसे उपयुक्त नहीं माना गया।
Oscars 2026 ने कैसे साबित किया कि हॉलीवुड ने Ozempic का ‘ओवरडोज’ ले लिया है: जाने-माने डॉक्टरों ने उन सितारों के नाम बताए जो अब ‘बेहद’ जोखिम में हैं और इसके डरावने नए साइड इफ़ेक्ट्स का खुलासा किया। टाइप 2 टायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया GLP-1 वजन घटाने वाली दवाओं के बढ़ते चलन के साथ – जिन्हें असल में Type 2 Diabetes के इलाज के लिए बनाया गया था, लेकिन जिन्हें दुबलेपन के पीछे भागने वाली सेलेब्रिटी संस्कृति ने अपना लिया है – सुंदरता का एक नया और चिंताजनक पैमाना सामने आया है।
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद आगामी आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने धोनी से फोन पर बात की है और उनसे सीखने का अवसर देख रहे हैं। सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का कारण भी बताया है। सैमसन ने आइपीएल में अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे।
बेंगलुरु के विल्सन गार्डन में जीप मैकेनिक रशीद पाशा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 50,000 रुपये की रंगदारी मांगी थी, जिसे देने से इनकार करने पर उन्होंने बल्ले और बांस की लाठियों से हमला किया। दरअसल, मृतक रशीद पाशा विल्सन गार्डन के बाडे माखन के पास अपनी नई दुकान का निर्माण करवा रहा था। रविवार (15 मार्च) को ही उसने दुकान के लिए मोल्डिंग का काम करवाया था। दुकान का निर्माण कार्य देखकर आरोपियों ने उससे ‘रंगदारी’ (प्रोटेक्शन मनी) के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की।
