क्रिसुमी कॉर्पोरेशन गुरुग्राम में अपनी 33.5 एकड़ की लग्जरी आवासीय परियोजना ‘क्रिसुमी सिटी’ में अगले 6-7 वर्षों में ₹4500 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेगी।

क्या बोले कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन
कंपनी के चेयरमैन अशोक कपूर ने कहा, “हम एक ‘मिनी जापानी शहर’ विकसित कर रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि इस परियोजना का पहला चरण 8,500 रुपये प्रति वर्ग फुट पर शुरू किया गया था, जो अब बढ़कर करीब 24,000 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गया है।
4,000 करोड़ रुपये की आय की संभावना
कंपनी ने पिछले पांच से छह वर्षों में इस परियोजना के चार चरणों में लगभग 1,800 इकाइयां पेश की हैं। अब वह पांचवें और छठे चरण ‘द फॉरेस्ट रिजर्व’ को शुरू कर रही है, जिसमें करीब 550 इकाइयां होंगी और इससे लगभग 4,000 करोड़ रुपये की आय की संभावना है।
