क्या आप जानते हैं धरती पर रुद्राक्ष की उत्पत्ति कैसे हुई? शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष का जन्म हुआ था।
यह कोई साधारण चीज नहीं है, बल्कि इसके जन्म के पीछे एक बेहद भावुक कथा है। आइए, जानते हैं कि रुद्राक्ष का जन्म कैसे हुआ और क्यों इसे इतना पवित्र माना जाता है।

हजारों साल की तपस्या और महादेव की करुणा
रुद्राक्ष की उत्पत्ति की सबसे प्रामाणिक और सटीक कथा हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथ ‘शिव पुराण’ (विद्येश्वर संहिता) में मिलती है। शिव पुराण में लिखे वर्णन के अनुसार, सतयुग की बात है, जब त्रिपुर नाम का राक्षस ब्रह्माजी से वरदान पाकर बहुत शक्तिशाली हो गया और तीनों लोकों को नष्ट करने की योजना बनाने लगा। देवताओं की विनती पर भगवान शिव ने उसके साथ भीषण युद्ध किया। इस कठिन संघर्ष के दौरान महादेव के शरीर से पसीने की कुछ बूंदें धरती पर अलग-अलग जगहों पर गिरीं, जिनसे बाद में रुद्राक्ष के पवित्र वृक्ष उत्पन्न हुए।
