पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक मिलेंगे। यह 2022 के चुनावी वादे का हिस्सा है। नई योजना का एलान विधानसभा में वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ (मुख्यमंत्री मां-बेटी सत्कार योजना) लागू करने की घोषणा की। इसके तहत सरकार महिलाओं के खातों में सीधे पैसे अंतरित करेगी। भगवंत मान सरकार ने पंजाब में सत्ता में आने के लगभग चार वर्ष बाद इस नयी योजना की शुरुआत की…
Author: Today Junoon
वैदिक पंचांग के अनुसार, 15 मार्च रविवार को पापमोचनी एकादशी है। यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि पापमोचनी एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही साधक पर लक्ष्मी नारायण जी की विशेष कृपा बरसती है। अगर आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पापमोचनी एकादशी के दिन भक्ति भाव से पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में रंजिश के चलते रफीकुल नामक युवक की चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई। बचाने आए एक परिचित पर भी हमला हुआ। आरोपी फरार हो गए। गर्दन और पेट पर किए थे हमले पुलिस के मुताबिक, कल रात करीब 11:56 बजे न्यू सीमापुरी इलाके में झगड़े में चाकूबाजी होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें अकबर पर चापड़ से हमला किया गया। घायल अकबर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके कान के पास…
मोहन भागवत ने सद्भावना व एकता पर जोर देते हुए कहा कि समय बड़ा कठिन है। हम बंटे हुए हैं, इसलिए चारों तरफ आक्रमण हो रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी खत्म भी नहीं हुआ था। इसी बीच अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हम अपने एकत्व को नहीं पहचानते, इसलिए दुनियाभर में कलह थमती नहीं है और युद्ध चलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग मन की करूणा भूल गए हैं और इस सत्य को भूल गए कि हम दिखते अलग-अलग हैं लेकिन हम सब एक हैं। जब हम…
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रियाद में मुलाकात की। इस हाई-लेवल मीटिंग में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर बात हुई। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान और उसके सहयोगी लेबनान पर हमला कर रहे हैं। वहीं ईरान ने सात देशों में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया है।
दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की सैंपलिंग अभियान रिपोर्ट में देरी के कारण अप्रभावी साबित हो रहा है। होली पर लिए गए 66 नमूनों की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मिलावटी खाद्य सामग्री बाजार में बिक जाती है। प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि त्योहार के दौरान ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग क्यों होती है और जब सैंपलिंग के बाद भी संबंधित खाद्य पदार्थ की बिक्री जारी रहती है तो अभियान का औचित्य क्या? विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नियमों के कारण अधिकांश मामलों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सैंपल लेने के बाद संबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री…
अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 37 अधिकारियों का तबादला किया है जिनमें वरिष्ठ अधिकारी शमशेर सिंह को अहमदाबाद में नागरिक सुरक्षा निदेशक और होम गार्ड का कमांडेंट जनरल नियुक्त किया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद 1991 बैच के अधिकारी सिंह हाल में प्रमोशन के इंतजार में थे. गृह विभाग की ओर से गुरुवार रात को जारी की गयी एक अधिसूचना के अनुसार, राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) अशोक कुमार यादव को गांधीनगर में सीआईडी (खुफिया) का आईजीपी नियुक्त किया गया है. सरकार ने इस…
टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। साथ ही उनका सुपर-8 का पहला मैच बारिश के कारण रद हो गया था। वहीं भारतीय टीम को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इतिहास रचने पर भारत की नजर अब भारत और न्यूजीलैंड टीम फाइनल में हैं। कीवी टीम ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में उनके पास इतिहास रचने का मौका है। वहीं भारतीय टीम 2024 में ट्रॉफी उठा चुकी है। ऐसे…
आधार और पैन कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिनसे व्यक्ति की कई गोपनीय जानकारी जुड़ी होती है। आधार कार्ड से आपकी बुनियादी पहचान और केवाईसी लिंकेज का पता चलता है। इनके दुरुपयोग से बचने के लिए इनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। आधार से क्या-क्या पता लगता है? आपके आधार कार्ड से व्यक्ति आपके बारे में बेसिक डिटेल्स पता लगा सकता है। इसके साथ ही आज आधार कार्ड केवाईसी के तहत बैंक से लेकर गैस सिलेंडर तक हर जगह से लिंक है। ऐसे में अगर ये आधार कार्ड किसी के हाथ लग जाए तो समस्या आ सकती है। आधार कार्ड को वेरिफिकेशन में…
विजय थलापति और पत्नी संगीता के तलाक की खबरों के बीच, तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की चर्चा है। हाल ही में दोनों को एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं। निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय ने विजय के सार्वजनिक रूप से सामने आने के साहस की प्रशंसा की। वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे विजय इस बीच विजय और तृषा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो इन अफवाहों के बीच एक रिसेप्शन अटेंड करते नजर आए। यह जोड़ी निर्माता कलपथी एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में चेन्नई पहुंची…
