Author: Today Junoon

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर के बाद पाकिस्तान में अशांति फैल गई है। गिलगित और स्कार्दू में सेना तैनात कर तीन दिनों का कर्फ्यू लगाया गया। शिया प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला किया। रविवार को हजारों शिया प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह (UNMOGIP) के कार्यालय पर हमला किया, जो कश्मीर में संघर्ष विराम की निगरानी करता है। साथ ही, स्कार्दू में यूएन विकास कार्यक्रम के दफ्तर को निशाना बनाया गया।

Read More

गाजियाबाद के भोजपुर में 22 फर्जी पासपोर्ट मामले में मास्टरमाइंड मुश्ताक अहमद ने 12 पासपोर्ट बनवाने की बात कबूल की है। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में लंदन के एक व्यक्ति से संपर्क की पुष्टि हुई। आवेदकों की वास्तविक पहचान जानने में जुटी पुलिस पुलिस पूछताछ में मुश्ताक ने स्वीकार किया है कि हजमीत उर्फ रजमीत और उसके चार परिजनों के अलावा शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, दलजीत सिंह, मोहिंद्र कौर, इंद्र सिंह, जीत कौर और बलविंदर कौर के पासपोर्ट भी इसी नेटवर्क के जरिए तैयार कराए गए। पुलिस अब इन सभी आवेदकों की वास्तविक पहचान और निवास की जांच में जुटी…

Read More

भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2007 को लेकर खास कनेक्शन बन रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद एक समय पर ऐसा लग रहा था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। हालांकि, संजू सैमसन की वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रनों की पारी ने टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाया। अब एक ऐसा संयोग बन रहा, जिससे लग रहा है कि टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम का एमएस…

Read More

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत नहीं बढ़ेंगे। जानें सरकार ने इसे लेकर क्या कहा है? अमेरिकी कच्चा तेल भी 8.6% उछलकर 72.79 डॉलर (oil price surge Iran conflict) पर पहुंच गया, जो शुक्रवार को करीब 67 डॉलर था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत में पेट्रोल और डीजल महंगे होंगे?

Read More

हर वीक की तरह इस बार भी सिनेमा जगत की तरफ से मनोरंजन का महासंग्राम देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि 2 से लेकर 8 मार्च तक क्या कुछ नया आने वाला है। साइरन्स किस (Siren’s Kiss) साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार पार्क मिन-यंग, वी हा-जून और किम जंग-ह्यू आपको लेटेस्ट वेब सीरीज साइरन्स किस में नजर आएंगे। इस रोमांटिक थ्रिलर को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर 2 मार्च यानी सोमवार से ऑनलाइ स्ट्रीम किया जा रहा है।

Read More

3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा और सूतक भी मान्य होगा। धार्मिक मत है कि ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु और महादेव के नामों का मंत्र जप करने से मायावी ग्रह की कुदृष्टि से मुक्ति मिलती है। वहीं, ग्रहण के बाद गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद भक्ति भाव से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के बाद आर्थिक स्थिति अनुसार अन्न और धन का दान करें। अगर आप भी चंद्र देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के बाद राशि अनुसार…

Read More

कर्ज में डूबे मुनचुन केवट ने पत्नी और तीन बेटियों की हत्या की साजिश रची। ससुराल से मदद न मिलने और लेनदारों के दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पत्नी का गला काटते समय बड़ी बेटी के जागने पर उसने तीनों मासूमों को भी मार डाला। वारदात में प्रयुक्त चाकू को उसने स्टेशन जाते समय रास्ते में फेंक दिया था। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपित मुनचुन ने पुलिस को बताया कि उसने पैतृक गांव पटना के मोकिमपुर निवासी मिथलेश से करीब तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके अलावा…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पश्चिम एशिया के संघर्ष पर चर्चा हुई। उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति और इजरायल के पीएम नेतन्याहू से बात कर तनाव कम करने पर जोर दिया। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार देर रात संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की और कहा कि भारत इस कठिन…

Read More

अयातुल्ला खामेनेई की मृत्यु के बाद, वैश्विक नेताओं जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और अरब लीग ने अमेरिका, इजरायल और ईरान से हमले रोकने का आग्रह किया है। उन्होंने शांति और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता फिर से शुरू करने का आह्वान किया। क्षेत्र दोनों पक्षों से हमलों का गवाह बन रहा है, जिससे व्यापक संघर्ष की चिंता बढ़ रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अमेरिका, इजरायल और ईरान से हमले रोककर ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता…

Read More

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में भारत का सकल जीएसटी संग्रह 8.1% बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्तीय वर्ष 2026 के लिए कुल सकल जीएसटी राजस्व 20.27 लाख करोड़ रुपये रहा। ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू 1.36 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 5.3% अधिक रहा और ग्रॉस इम्पोर्ट रेवेन्यू 47,837 करोड़ रुपये रहा, जो 17.2% की वृद्धि दर्शाता है। नेट सेस रेवेन्यू 5,063 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल फरवरी में 13,481 करोड़ रुपये था। फरवरी 2026 के मंथली GST स्टेटमेंट में पब्लिश डेटा से पता चलता है कि घरेलू और इंपोर्ट से होने वाले टैक्स…

Read More