केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईस्टर पर केरल के ईसाई समुदाय से भाजपा-राजग का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनाने का समय आ गया है, जो केरल के भविष्य को सुधारेगी।
शाह ने कहा कि आगामी केरलम विधानसभा चुनाव केवल सरकार बदलने के लिए नहीं है, बल्कि राज्य के भविष्य को सुधारने के लिए हैं और अब राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले मोर्चे की सरकार बनाने का समय आ गया है।

