गुजरात के औद्योगिक शहर मोरबी में एक जमीन विवाद ने बेहद क्रूर और सनसनीखेज रूप ले लिया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या का मामला सुलझाते हुए उसके शव को जलाकर दफनाने की जघन्य वारदात का खुलासा किया है। इस साजिश में मुख्य आरोपी सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित की पहचान ताजमहम्मदभाई भट्टी के रूप में हुई है, जो एक भूमि दलाल (लैंड ब्रोकर) के तौर पर काम करते थे। पुलिस के अनुसार, 5 लाख रुपये से जुड़े लंबे समय से चल रहे…
Author: Today Junoon
साहिबजादा फरहान (100) और फखर जमान (84) की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका को 147 रन से कम पर रोकना था। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम को कम से कम 64 रन से जीत दर्ज करनी थी।
भारत का वस्तु निर्यात फरवरी के पहले 14 दिनों में 10% से अधिक बढ़ा है, जो अमेरिकी बाजार के विकल्प तलाशने के प्रयासों का परिणाम है। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अप्रैल-जनवरी में भी 2.20% वृद्धि हुई। हालांकि, फरवरी का पूरा निर्यात आंकड़ा आगामी 15 मार्च को जारी किया जाएगा। चालू वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल-जनवरी में वस्तु निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 2.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी के रुख को और मार्च में होने वाले निर्यात की संभावना को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के वस्तु निर्यात में चार से पांच…
नेपाल में सोमवार सुबह पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस धादिंग में त्रिशूली नदी में गिर गई। इस भीषण हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। 27 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत हो गई। कुल 27 घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया।
दिल्ली ‘रेड जोन’ में है और देश के सर्वाधिक पांच प्रदूषित शहर NCR के हैं। दिल्ली में 11 जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 के पार चला गया है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है। यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। देश शीर्ष पांच प्रदूषित शहरों का एक्यूआई सभी मान ‘गंभीर’ (Severe) या उससे ऊपर की श्रेणी में शहर AQI ग्रेटर नोएडा 447 गाजियाबाद 444 नोएडा 437 दिल्ली 427 बहादुरगढ़ 374 दस दिन के दौरान दिल्ली का एक्यूआई प्रदूषण स्तर में तेज वृद्धि, पिछले…
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। रश्मिका और विजय का वेडिंग टाइटल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आगे लिखा, “आपने हमें ‘VIROSH’ कहा। इसलिए आज पूरे दिल से, हम आपके सम्मान में अपने एक साथ आने का नाम रखते हैं। हम इसे नाम देना चाहेंगे – ‘VIROSH की शादी’। हमें इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप हमारा हिस्सा हो – हमेशा। ढेर सारा प्यार।”
गाजियाबाद के आरटीओ कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन हो रहा है। इसमें व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू की गई नई एकमुश्त कर प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह प्रणाली वाहन के बाजार मूल्य पर आधारित है, जिसमें पुराने वाहनों को हर साल 8% की छूट मिलेगी। एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिवसीय मेले के दौरान वाहन स्वामियों को एकमुश्त टैक्स जमा करने के नए नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य वाहन स्वामियों को नई कर व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और उनकी शंकाओं…
किम जोंग उन ने प्योंगयांग में परमाणु क्षमता वाले मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर (MRLS) को खुद चलाकर उत्तर कोरिया की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया। सरकारी मीडिया के अनुसार, यह दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट सिस्टम में से एक है, जिसमें AI-आधारित गाइडेंस सिस्टम है। यह प्रदर्शन आगामी पार्टी कांग्रेस से पहले हुआ, जिसका उद्देश्य देश के भीतर किम की छवि मजबूत करना और दुश्मन देशों को संदेश देना है। इसकी मारक क्षमता पूरे दक्षिण कोरिया तक है और इसमें सामरिक परमाणु वारहेड लगाए जा सकते हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया अक्सर किम की ऐसी तस्वीरें और वीडियो जारी करती…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-ढ्ढढ्ढ एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ है। यह कार्यक्रम 15 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा।अमित शाह असम के कछार जिले के नाथनपुर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार रात करीब नौ बजे आपसी विवाद के बाद दो पक्ष भिड़ गए। एक धार्मिक स्थल के बाहर लगी रैलिंग टूटने से लोग आक्रोशित हो गए। इससे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कुछ लोगों के आंशिक घायल होने की सूचना है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा और अश्रु गैस के गोले भी छोड़े। तनाव को देखते हुए मौके पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय पहुंचे। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हालात नियंत्रण का दावा करते हुए जांच के बाद मामला…
