धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार को पहले तीन अभिनेताओं ने ठुकरा दिया था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंने इसे मल्टी-स्टारर फिल्म बताकर मना किया।

अक्षय का रोल सबको पसंद आया
इसके पहले पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और सभी किरदारों को लोगों ने पसंद किया। हालांकि एक किरदार जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था रहमान डकैत का रोल जिसे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने निभाया है। लयारी के कुख्यात गैंग लीडर के रूप में उनके खौफनाक अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थे?
