पंजाब किंग्स ने चेपॉक में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। इसी के साथ पंजाब ने सीजन की लगातार दूसरी जीत हासिल की। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया।
पंजाब ने 210 रनों के लक्ष्या का पीछा आसानी से किया और उन्होंने 5 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच में बेहतरीन पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। सीएसके के लिए सीजन की शुरूआत बेहद खराब रही है क्योंकि वे लगातार दो मैच हार गए हैं। 5 बार की विजेता टीम को पहले मैच में राजस्थान के खिलाफ शिकस्त मिली थी और अब पंजाब ने भी उन्हें मात दी है।

