महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 वर्षीय महिला सुरक्षा गार्ड के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन ऑटो रिक्शा चालकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना 27 मार्च की रात को घटी। पीड़िता, जो पेशे से एक सुरक्षा गार्ड है, उसको आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया।
तिलक नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक वी. कुमार कदम ने बताया कि घटना के अगले दिन, यानी 28 मार्च को पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और जांच के बाद तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपी पेशे से ऑटो रिक्शा चालक हैं।
