धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन सप्ताह पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस और दुनियाभर में फिल्म का कमाल जारी है। धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जानिए 20वें दिन का कलेक्शन?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। रिलीज के 20वें दिन भी इस फिल्म के लिए दर्शकों का जोश बना हुआ है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस मेगा ब्लॉकबस्टर ने न सिर्फ बॉलीवुड का सूखा खत्म किया बल्कि ‘बाहुबली 2’जैसी शानदार फिल्मों को ध्वस्त किया।

