नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच अकेले मई में 157 अज्ञात बेघरों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के जिपनेट डाटा के हवाले से सेंटर फार होलिस्टिक डेवलपमेंट (सीएचडी) ने यह दावा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिख इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में सीएचडी ने आरोप लगाया है कि अत्यधिक गर्मी, राहत व्यवस्थाओं की कमी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण दिल्ली के हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अकेले आइपी एस्टेट थाना क्षेत्र में 10 अज्ञात मौतें दर्ज की गईं। सीएचडी ने आशंका जताई है कि…
Author: Today Junoon
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में निर्दलीय पार्षद नोहर दास रात्रे उर्फ गोलू रात्रे ने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने पार्षद समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि शराब पीने के दौरान विवाद और गाली-गलौज के बाद युवक की हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया। मृतक की पहचान नकटी गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है। वह मोनेट कंपनी में आपरेटर था और 22 मई से लापता चल रहा था। स्वजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस…
नई दिल्ली। देश की दिग्गज तेल और गैस उत्पादक कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4FY26) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। PL Capital (Prabhudas Lilladher) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 2.7% की बढ़त दर्ज की गई है, जो मुख्य रूप से कच्चे तेल की ऊंची कीमतों (Crude Realization) के कारण संभव हो पाई है। रेवेन्यू और मुनाफे का गणित -रिपोर्ट के मुताबिक, ONGC का रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 13.9% बढ़कर 359.3 अरब रुपये रहा। -वहीं, कंपनी का एडजस्टेड शुद्ध लाभ (PAT) सालाना आधार पर 6%…
नई दिल्ली। रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी जल्द ही रिलीज का पहला महीना पूरा कर लेगी। इस दौरान हिस्टोरिकल ड्रामा मराठी मूवी की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। इसका बात का अनुमान आप राजा शिवाजी के रिलीज के 28वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जिसमें कमाई के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि राजा शिवाजी ने गुरुवार को कितना बिजनेस किया है। राजा शिवाजी की शानदार कमाई है जारी मराठी सिनेमा के लिए नया इतिहास की सबसे सफल फिल्म बनकर रितेश देशमुख…
नई दिल्ली। सनातन धर्म में पुराणों को सिर्फ धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन का मार्गदर्शन करने वाला ग्रंथ भी कहा गया है। भविष्य पुराण के श्लोकों में बताया गया है कि, जो भी व्यक्ति श्रद्धा भाव के साथ पुराण सुनता है, उसका जीवन शुद्ध होने के साथ उसे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भविष्य पुराण के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति पुराण कथा सुनने जाए तो उसे अपने मन को शांत रखने के साथ पवित्र रखना चाहिए। कथा के दौरान गुस्सा, अहंकार, निंदा, आलस्य और व्यर्थ की चीजों से दूर रहना चाहिए। जो भी लोग कथा सुनने के…
नई दिल्ली – इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में चिलचिलाती धूप और हीटवेव से लोग परेशान हैं। कई जगहों पर पारा 45 से ज्यादा भी पहुंच गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बढ़ती गर्मी को लेकर चिंता जताई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से आग्रह किया कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। अपने को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। उन्होंने लोगों से अपील भी कि गर्मी के इस मौसम में किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूंगा…
तेहरान – ईरान के विभिन्न मीडिया आउटलेट्स ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका के साथ संभावित समझौते का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। ईरान के सरकारी टीवी के अनुसार दोनों देशों के बीच अनौपचारिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का शुरुआती प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस एमओयू से होर्मुज खुलने की राह आसान हो गई है। ड्राफ्ट के अनुसार ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग को संघर्ष से पहले के स्तर पर बहाल करेगा। इसके बदले अमेरिका अपनी सैन्य मौजूदगी ईरानी इलाकों के इर्द गिर्द से कम करेगा और नौसैनिक घेराबंदी हटाएगा। दावा ये…
लुधियाना : पंजाब के माननीय राज्यपाल, महामहिम श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने समकल्प लुधियाना के वार्षिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यह कार्यक्रम 22 जून 2026 को लुधियाना, पंजाब में आयोजित किया जाएगा। इसी संदर्भ में समकल्प लुधियाना के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मित्तल ने श्री हरीश सग्गड़ एवं श्री राजेश नौहरिया के साथ चंडीगढ़ में महामहिम राज्यपाल से भेंट कर उन्हें इस प्रतिष्ठित वार्षिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पंजाब भर से भारतीय…
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को और अधिक हाईटेक और भविष्य के अपराधों से निपटने के लिए तैयार करने की दिशा में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस का नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेकट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नालाजी के बीच पुलिसकर्मियों को विशेष साइबर कोर्स कराने के लिए समझौता हुआ है। 26 मई को पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा की उपस्थिति में पुलिस मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। दिल्ली पुलिस की ओर से स्पेशल कमिश्नर (ट्रेनिंग) संजय कुमार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेकट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नालाजी संस्थान की ओर से वाइस चांसलर डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी…
नई दिल्ली| वैश्विक बाजारों में मंदी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय सराफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज की गई। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 1,100 रुपए टूटकर 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षित निवेश के रूप में डॉलर की मजबूत होती मांग की वजह से निवेशकों ने सोने से दूरी बनाना शुरू कर दिया है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।
