Author: Today Junoon

वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिका-ईरान अंतरिम शांति समझौते में हुई देरी के लिए पाकिस्तान की प्रेस स्वतंत्रता की स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। वेंस ने एक पॉडकास्ट में कहा कि अमेरिका समझौते का दस्तावेज 15 जून को ही सार्वजनिक करना चाहता था, लेकिन यह दो दिन बाद जारी हो सका। जेडी वेंस ने पाकिस्तान को ठहराया दोषी ‘Interesting Times with Ross Douthat’ पॉडकास्ट में वेंस ने कहा कि पाकिस्तान और कतर की व्यवस्थाओं में अमेरिका जैसी प्रेस स्वतंत्रता नहीं है। वेंस के मुताबिक, पाकिस्तान में यह अपेक्षा नहीं की जाती कि किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते की पूरी बात…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथ को आम लोगों का मौलिक अधिकार बताया है, जिस पर वे चल सकते हैं। लेकिन राजधानी में फुटपाथ अतिक्रमण के आगे गायब हो गए हैं। प्रशासन दावा करता रहता है कि फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। लेकिन इच्छाशक्ति कितनी है, इसका अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि हर साल हजारों वर्ग किलोमीटर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के दावे के बाद भी ये मुक्त नहीं हो पाए हैं। जिसकी वजह से हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान जा रही हैं। बीते चार वर्षों में 2524 राहगीरों की जान जा…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में एक व्यवसायी ने आर्थिक संकट से बचने के लिए अपना अपहरण का नाटक रचकर पूरे परिवार को ठगने की कोशिश की। पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद आरोपी को खुद ही नकली अपहरण का अभिनय करने के लिए कहा। मामला 12 जून का है, जब सूरत के उतरां (उत्राण) इलाके के निवासी 36 वर्षीय जिग्नेशभाई लालजीभाई तलविया की पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद परिवार को जिग्नेशभाई के मोबाइल नंबर से धमकी भरे संदेश मिलने शुरू हो गए।

Read More

अमृतसर। शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था श्री हरिमंदिर साहिब परिसर स्थित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) कार्यालय से रवाना हो गया। यह जत्था विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करने के बाद 30 जून को भारत लौटेगा। एसजीपीसी की ओर से जत्थे की अगुवाई समिति सदस्य बाबा बूटा सिंह करेंगे। उनके साथ जत्थे के डिप्टी लीडर के रूप में खुशविंदर सिंह भाटिया और बीबी हरजिंदर कौर तथा जनरल मैनेजर के रूप में उप सचिव आजाददीप सिंह शामिल होंगे।

Read More

नई दिल्ली। मोदी सरकार देश की अदालतों में लंबित मामलों के बोझ को कम करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए गृह मंत्रालय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के साथ मिलकर ब्लूप्रिंट तैयार कर रहा है। देशभर की अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। 26वें अखिल भारतीय फिंगर प्रिंट सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एफआइआर से सजा दिलाने तक तीन साल के भीतर न्याय सुनिश्चित करना सरकार का उद्देश्य है।

Read More

वाशिंगटन। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही समय बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में विद्रोही समूह के साथ युद्धविराम के लिए इजरायली पक्ष से आग्रह किया था। इससे पहले दिन की शुरुआत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फिर से ताजा हमले शुरू कर दिए थे। एनबीसी न्यूज के अनुसार, ट्रंप ने बताया कि वह दिन में इजरायल के संपर्क में थे और उन्होंने वहां के नेतृत्व को युद्धविराम के प्रयास का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया। हालांकि, उन्होंने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली में जल की उपलब्धता बढ़ाने और भूजल स्तर में सुधार के लिए निजी और सरकारी दोनों तरह के भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाना आवश्यक है। इसके लिए नियम, प्रोत्साहन और दंड का भी प्रविधान है, परंतु जल बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसका सही तरह से अनुपालन नहीं हो रहा है। इसे लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी नाराजगी जता चुका है, बावजूद इस स्थिति में अधिक सुधार नहीं है। निजी आवासीय परिसर तो दूर सभी सरकारी भवनों में भी इसकी व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि यहां वर्षा का लगभग 85…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के भावनगर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग का एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। जूनियर छात्रों के साथ हुई रैगिंग के इस मामले में कॉलेज की एंटी-रैगिंग कमेटी ने रैगिंग में शामिल 6 वरिष्ठ डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के कड़े नियमों और स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पंचशेरिया के निर्देशों के तहत इन डॉक्टरों को तुरंत हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। साथ ही अलग-अलग दोषियों को छह महीने से लेकर दो साल तक के लिए कॉलेज की सभी शैक्षणिक और क्लिनिकल गतिविधियों से…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर में वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के साथ मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले का तीसरा आरोपी मौलाना मजरत महमूद मकसूद, जो लंबे समय से फरार चल रहा था, बुधवार देर रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मौलाना को आज यानी गुरुवार (18 जून) को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी रिमांड की मांग करेगी। दरअसल, वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी के कथित धर्म परिवर्तन और दुर्व्यवहार का सनसनीखेज मामला…

Read More

नई दिल्ली। गारमेंट और इलेक्ट्रानिक्स आइटम के रिटेल स्टोर को रिलायंस इंडस्ट्रीज कड़ी टक्कर देने जा रही है। रिलायंस इन उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग कर उसे सीधा अपने स्टोर में बेचेगी। इससे ग्राहकों को अन्य रिटेल स्टोर के मुकाबले कम दाम पर ये सामान मिलेंगे। इन आइटम का रिलायंस निर्यात भी करेगी। रिलायंस मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट के लिए दो प्लेटफार्म बनाने जा रही है। शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आम सभा में कंपनी की तरफ से यह जानकारी दी गई। मुख्य रूप से आम उपभोक्ताओं से जुड़े सामान जैसे कि प्रोसेस्ड फूड्स, गारमेंट व टीवी, फ्रिज जैसे इलेक्ट्रानिक्स आइटम का…

Read More