नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल में हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। खिताबी मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल की ओर लौट रही थी तब उनकी टीम बस में अचानक आग लगी, जिससे खिलाड़ियों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। शॉर्ट सर्किट की वजह से GT की बस में लगी आग रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस…
Author: Today Junoon
नई दिल्ली। तमिल फैंटेसी एक्शन फिल्म करुप्पू (Karuppu) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) स्टारर फिल्म रिलीज के चंद दिनों बाद ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन फिल्म करुप्पू ने दुनियाभर में मात्र 15 दिन में ही 300 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है। यह इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म की सफलता से अभिनेता सूर्या बहुत खुश हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने फिल्म…
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध अभी थमा नहीं है। हालांकि संघर्ष विराम के चलते थोड़ी राहत जरूर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी पूरी तरह से खुला नहीं है। यहां से जहाजों का निकलना बहुत जोखिम भरा रहता है। इन सबके बीच कुछ जहाज पेट्रोलियम पदार्थ लेकर भारत आए हैं। हालांकि यह जहाज भारत कैसे पहुंचे। इसके पीछे कितना संघर्ष है। सुरक्षा वजहों से बहुत सारी चीजों को गोपनीय रखा गया है भारत और ईरान के बीच यह तालमेल कैसे बैठा है? किन जहाजों को होर्मुज से गुजरने को लेकर प्राथमिकता दी जाती है? यह सारी बातें जहाजरानी…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बीते दो दिनों में बढ़ी तनातनी कम होती दिख रही है। दोनों देशों के बीच तैयार किए गए प्रारंभिक समझौता मसौदे पर सहमति बनने के संकेत मिले हैं और अब अंतिम फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ईरान के शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी पर टिका है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ बैठक कर मसौदे पर अंतिम निर्णय लेंगे। हालांकि, उन्होंने ईरानी बंदरगाहों से नौसैनिक नाकेबंदी हटाने के संकेत दिए हैं। परमाणु मुद्दे पर समझौते से इनकार…
नई दिल्ली। कर्नाटक के विजयापुरा जिले में एक लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर छह लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतकों को पहले गोली मारी गई और फिर उनके शवों को कुल्हाड़ी से काटा गया। घटना गोविंदपुर गांव में चडचान पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सभी छह पीड़ित गोविंदपुर गांव के निवासी थे। मृतकों के नाम -चंदू निराले -दुंदप्पा निराले -शिवपुत्र निराले -राहुल निराले -समर्थ निराले -शब्बीर नदाफ प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह हत्याएं निराले और गोलागी परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन…
नई दिल्ली। राजधानी में पिछले एक पखवाड़े से अधिक समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। वजीराबाद जलाशय का जलस्तर नीचे गिरने के कारण वजरीबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) क्षमता के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। इन दोनों प्रमुख संयंत्रों से दिल्ली की जल आवश्यकता का 20 प्रतिशत से अधिक पानी मिलता है। इनसे कम पानी मिलने के कारण उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी के साथ दी मध्य दिल्ली के क्षेत्र में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है। समस्या दूर करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब…
फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले के थाना मखू के अंतर्गत पड़ते हरिके पुल पर रात्रि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान से कुछ अज्ञात लुटेरों ने उसकी सर्विस राइफल छीन कर फरार हो गए। जवान द्वारा जब विरोध बताया गया तो युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल होमगार्ड जवान को फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य साधन के माध्यम से लुटेरों की पहचान की जा रही है। घटना रात्रि 2:00 बजे की बताई जा रही है। घायल…
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बैंक पर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) का डंडा चला है। सेबी ने कंपनी और उसके कुछ पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों पर कुल करीब 29 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद निवेशकों की नजर अब सोमवार को शेयर बाजार खुलने पर Suzlon के शेयरों की चाल पर टिकी हुई है। सोमवार को सुजलॉन के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। SEBI ने शुक्रवार 29 मई को जारी आदेश में जून 2025 के उस…
देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है, क्योंकि कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। India Meteorological Department यानी IMD ने देश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना…
नई दिल्ली। इंटरनेट मीडिया दिग्गज मेटा अब अपने यूजर्स से पैसे लेकर प्रीमियम फीचर्स देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और वाट्सएप के लिए नए ‘प्लस’ सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, जिनके तहत यूजर्स को अतिरिक्त फीचर, ज्यादा पहुंच और कस्टमाइजेशन विकल्प मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि इसके जरिये यूजर्स को नए अनुभव मिलेंगे और इंटरनेट मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका भी बदलेगा। मेटा का यह कदम विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भरता कम करने और सब्सक्रिप्शन माडल के जरिए नया राजस्व बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी इन योजनाओं को भारत…
