नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर दो दिवसीय महत्वपूर्ण मंत्रिस्तरीय वार्ता बुधवार को समाप्त हो गई। दोनों देश 24 जुलाई को समाप्त हो रहे अमेरिका के अस्थायी 10 प्रतिशत टैरिफ से पहले इस समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वार्ता के बाद जारी आधिकारिक बयान में किसी अंतिम नतीजे या समझौते का एलान नहीं किया गया। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर की अगुआई में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 22 से 24 जून तक भारत में था। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ हुई बैठक में बाजार पहुंच, डिजिटल…
Author: Today Junoon
दिल्ली की पहली महिला पुलिस स्टेशन में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न का पहला मामला दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन और समाज में इस संवेदनशील विषय को लेकर गंभीर चर्चा शुरू हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता और उसके परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाबालिग पीड़िता ने अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर महिला पुलिस स्टेशन पहुंचे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं और…
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच स्थायी शांति समझौते पर वार्ता शुरू होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो समझौते पर फारस की खाड़ी के सहयोगी देशों को भरोसा देने और उनकी शंका को दूर करने में जुट गए हैं। इस कवायद में पश्चिम एशिया के दौरे पर निकले रूबियो बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमेरिका, खाड़ी देशों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेगा। रूबियो कुवैत और बहरीन भी जाएंगे। इस बीच, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में कोई टोल वसूला नहीं जा…
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या करने के आरोपी कैब ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह करीब 15 दिन पहले बिहार से दिल्ली लौटा था। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी, लेकिन नपुंसकता (erectile dysfunction) के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। मेडिकल जांच में भी कैब ड्राइवर की नपुंसकता की पुष्टि हुई है। उस पर बिहार में भी दो हत्या के प्रयास समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। बोला- थोड़ा घुमाकर छोड़ दूंगा पुलिस के अनुसार, आरोपी बाशू कुमार सिंह (29) ने 22…
बठिंडा। भाजपा नेता, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में बठिंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बुधवार देर शाम वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपितों को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया। \ बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों आरोपित घायल हो गए, जिनकी टांगों पर चोटें आई हैं। उन्हें देर रात सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल करवाया गया। पुलिस आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मई 2026 के लिए प्रतिष्ठित ‘क्रिकेटर ऑफ द मंथ’ पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। ICC का यह मासिक पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने संबंधित महीने के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में असाधारण प्रदर्शन किया हो। पुरुष वर्ग में विजेता खिलाड़ी ने मई महीने के दौरान अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन…
नई दिल्ली: देशभर में इन दिनों यह खबर तेजी से फैल रही है कि 30 जून के बाद LPG गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। सरकार मे गैस सिलेंडर पूरी तरह बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है, बल्कि कुछ नए नियम और डेडलाइन तय की गई है, जिनका असर कुछ उपभोक्ताओं पर जरूर पड़ सकता है। दरअसल, सरकार LPG सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कई बदलाव कर रही है। इन बदलावों का मुख्य फोकस है डुप्लीकेट कनेक्शन रोकना, सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचना और जहां पाइप गैस( PNG)…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इससे पहले उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी ने फिर तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी हैं। आशीर्वाद ने एक लोकल टीम के लिए खेलते हुए 119 गेंदों पर 168 रन बनाए। इस पारी के दौरान 10 साल के आशीर्वाद ने 19 चौके और छह छक्के लगाए। शेयर की जानकारी 10 साल के आशीर्वाद ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी इस शानदार पारी के बारे में बताया। समस्तीपुर में…
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सेनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) की फिल्म कॉकटेल 2 (Cocktail 2) धमाल मचाए हुए है। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। कॉकटेल 2 की सीधे टक्कर इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा और मनोज बाजपेई की गवर्नर के साथ थी। लेकिन इस बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद कॉकटेल 2 ने लंबी छलांग लगाते हुए ये रेस लगभग अपने नाम कर ली है।
भारत और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ईरान के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण ऐसे समय में आया है जब दोनों देश व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर मिलकर काम कर रहे हैं। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार, ईरान ने भारत के साथ अपने ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने की इच्छा व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की संभावित यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, चाबहार बंदरगाह परियोजना, ऊर्जा सुरक्षा,…
