नई दिल्ली: देशभर में इन दिनों यह खबर तेजी से फैल रही है कि 30 जून के बाद LPG गैस सिलेंडर मिलना बंद हो जाएगा। लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। सरकार मे गैस सिलेंडर पूरी तरह बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है, बल्कि कुछ नए नियम और डेडलाइन तय की गई है, जिनका असर कुछ उपभोक्ताओं पर जरूर पड़ सकता है।
दरअसल, सरकार LPG सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कई बदलाव कर रही है। इन बदलावों का मुख्य फोकस है डुप्लीकेट कनेक्शन रोकना, सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचना और जहां पाइप गैस( PNG) उपलब्ध है, वहां LPG पर निर्भरता कम करना।

