यूरोप के कई देशों में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण सरकारों और स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभागों ने नागरिकों से दिन के सबसे गर्म समय में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त…
Author: Today Junoon
उत्तर भारत में इस बार मानसून की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है, जिससे कई राज्यों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में इसके फिर से गति पकड़ने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नमी के कारण मानसून दोबारा सक्रिय हो…
गांधीनगर। गुजरात के 14 शहरों में शनिवार को भारत टैक्सी योजना शुरू हो गई। गुजरात की राजधानी गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस टैक्सी योजना का लोकार्पण किया। कहा कि आगामी दो वर्ष में भारत टैक्सी योजना देश के 500 प्रमुख शहरों में चालू हो जाएगी। भारत टैक्सी देश की पहली सहकारिता पर आधारित जन परिवहन योजना है जिसमें ड्राइवर खुद अपनी गाड़ी चलाकर लोगों को आवागमन की सेवा देता है। यह योजना केंद्र सरकार और कई अन्य एजेंसियों के सहयोग से चलाई जा रही है। इस सेवा में किसी को भी कमीशन नहीं मिलेगा।
कराची। पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित अर्धसैनिक बल बार्डर रेंजर के मुख्यालय पर आत्मघाती हमले में 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए और कई घायल हुए हैं। बताया गया है कि विस्फोटकों के भरा वाहन मुख्यालय भवन से टकराया गया। इसके चलते पहले विस्फोट की आवाज आई और उसके बाद फायरिंग हुई। पता चला है कि काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। किसने किया हमला? रॉयटर के अनुसार हमले में शामिल 6 चरमपंथी भी मारे गए हैं। जिस जगह पर यह घटना हुई उसके नजदीक ही…
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जमीन की धोखाधड़ी रोकने के लिए अपनी 3768 से अधिक खाली संपत्तियों का ब्योरा तो आनलाइन कर दिया, लेकिन उसकी कार्यशैली पर एक गंभीर सवालिया निशान भी खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि डीडीए ने जो डेटा ‘पूरी सार्वजनिक किया है, वह सिर्फ तरह खाली’ प्लाटों का है या इनमें वो जमीनें भी शामिल हैं जिन पर भूमाफिया कुंडली मारकर बैठे हैं? सूत्रों की मानें तो डीडीए के पास फिलहाल इसका कोई साफ वर्गीकृत आंकड़ा नहीं है कि उसकी कितने एकड़ जमीन पर वास्तव में अवैध कब्जा या अतिक्रमण हो चुका…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक देशभक्ति गीत नहीं, बल्कि “भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र” है। नार्को-कोआर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान बंकिम बाबू ने देश के आत्मविश्वास को जगाने में अहम भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना और देशभक्ति का एक शक्तिशाली प्रतीक बनकर उभरा और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का मुख्य नारा बना। गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के…
ला गुएरा/काराकस। दोहरे भूकंप की मार झेल रहे वेनेजुएला में मौत का आंकड़ा 900 से पार हो चुका है और 50 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। शुक्रवार को वेनेज़ुएला के लोग और बचाव दल बचे हुए लोगों को खोजने की कोशिश में जुटे रहे। भूकंप के लगभग दो दिन बाद विदेशी टीमें और मदद प्रभावित इलाकों में पहुंचनी शुरू हुई हैं। सरकार ने बताया कि बुधवार शाम को काराकस और उसके आस-पास के इलाकों में भूकंप से भारी तबाही के बाद 172 लोग फंसे हुए हैं, 920 लोगों की मौत हो गई है और 3,360 लोग घायल हैं। 50,000…
पालघर। महाराष्ट्र पुलिस ने 41 साल के एक ऐसे आरोपित को गिरफ्तार किया है, जो पालघर जिले में अपने दोस्त की हत्या के बाद फरार चल रहा था। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने गुरुवार को आरोपित राजेश सुरेश सोनकर को प्रयागराज जिले के एक गांव से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस में एसीपी क्राइम मदन बल्लाल ने बताया कि आरोपित ने अपनी असली पहचान छिपाई हुई थी और उत्तर प्रदेश में ई-रिक्शा चला रहा था। यह मामला 27 दिसंबर, 2005 का है। पालघर के भाटीबंदर गांव में 30…
चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बिजली कनेक्शन काटने के एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रत्येक नागरिक के गरिमापूर्ण जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए और संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर दिए किसी भी व्यक्ति की बिजली आपूर्ति बंद करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। जस्टिस विकास बहल ने यह टिप्पणी लुधियाना जिले के जगराओं स्थित एक व्यावसायिक परिसर के 15 बिजली कनेक्शनों की आपूर्ति बहाल करने का आदेश देते हुए की। अदालत…
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में से एक आईटीसी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कई अहम जानकारी दी। इस रिपोर्ट में कंपनी ने यह भी बताया कि चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी (ITC Chairman Sanjiv Puri Salary) के वेतन में कटौती भी की गई है। वित्त वर्ष 2026 में उनके वेतन में 6.8 फीसदी की कमी आई है। परफॉर्मेंस बोनस और लंबे समय के इंसेंटिव/कमीशन में कटौती की वजह से ITC के चेयरमैन संजीव पुरी का FY26 में कुल वेतन 6.8% घटकर 23.91 करोड़ रुपये हो गया। 2025 में संजीव पुरी का वेतन 25.66 करोड़ रुपये…
